देश

प्रधानमंत्री मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में रहेंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी PM-MITRA टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास करेंगे, जिसकी स्थापना धार जिले के भैंसोला गांव (बदनावर तहसील) में की जा रही है। यह परियोजना राज्य के लिए औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी।

Image

पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में रहेंगे। (Photo-ANI)

Narendra Modi Birthday: 17 सितंबर 2025 यानी कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वे अपना 75वां जन्मदिन मध्यप्रदेश की धरती पर मनाएंगे। इस अवसर पर वे राज्य के धार जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी PM-MITRA टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास करेंगे, जिसकी स्थापना धार जिले के भैंसोला गांव (बदनावर तहसील) में की जा रही है। यह परियोजना राज्य के लिए औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगी। उम्मीद है कि इस पार्क के माध्यम से हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत

अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी 'Swasth Nari, Sashakt Parivar Abhiyaan' (स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान) की भी शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य में सुधार करना और समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

सेवा पखवाड़ा का आगाज

17 सितंबर से देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' भी शुरू होगा। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, स्वच्छता अभियान और सेवा कार्य प्रमुख रहेंगे।

मध्यप्रदेश सरकार की तैयारियां

मध्यप्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस विशेष मौके के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे। ग्रामीण और शहरी स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article