देश

Bihar: तेजस्वी को अभी मुख्यमंत्री बना दें, प्रशांत किशोर की सीएम नीतीश कुमार को ये कैसी सलाह

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 25, 2022, 06:54 PM IST

PK ने लालू के बेटे को लेकर खासा तंज किया है, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी को 2025 तक का इंतजार नहीं करना चाहिए और अभी तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें।

Image

प्रशांत किशोर की सीएम नीतीश कुमार को ये कैसी सलाह

KEY HIGHLIGHTS
PK का तंज-नीतीश जी को आज ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए
तर्क दिया कि ताकि बिहार की पूरी जनता तेजस्वी की काबिलियत को देख सके
प्रशांत किशोर बिहार के गांव-पंचायतों का पैदल दौरा कर रहे हैं

बिहार की सियासत के कई रंग हैं वहां आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता ही रहता है कभी सीएम नीतीश कुमार के बेहद खास रहे प्रशांत किशोर (prashant kishor) ने अब तेजस्वी यादव (tejashwi Yadav) को लेकर तंज किया है, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी को अभी ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए उनको भी साबित करने के लिए 3 साल मिल जाएगा।

नीतीश कुमार के 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि आज आरजेडी महागठबंधन में सबसे बड़े दल के रूप में हैं तो नीतीश जी को आज ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए ताकि बिहार की पूरी जनता तेजस्वी की काबिलियत को देख सके।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की उम्र उन पर हावी है और वो अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं इसलिए इस तरीके के बयान दे रहे हैं। गौर हो कि

प्रशांत किशोर (PK) खुद के लिए पॉलिटिकल ग्राउंड तैयार कर रहे हैं।

BSSC पेपर लीक मामले पर भी लपेटा

प्रशांत किशोर पिछले करीब 80 दिनों से बिहार के गांव-पंचायतों का पैदल दौरा कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को देख, सुन और समझ रहे हैं। वहीं ये चर्चा काफी जोरों शोरों से चल रही है कि साल 2025 तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और उसके बाद का चुनाव तेजस्वी यादव के चेहरे पर महागठबंधन लड़ेगी। BSSC पेपर लीक मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि ये रोजमर्रा की घटना बन गई है।

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी तंज

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य केंद्र में जहां डॉक्टर, दवा, रोगी और कंपाउंडर होना चाहिए था, वहां कुछ भी नहीं है। लोगों के लिए बेहतर इलाज एक सपना-सा हो गया है ज्यादातर स्वास्थ्य सेवा केंद्र का इस्तेमाल गाय-भैंस बांधने के लिए किया जा रहा है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article