देश

27 जून को एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश आएंगे पीएम मोदी, देंगे 2 वन्दे भारत ट्रेनों की सौगात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2023, 07:48 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को एक दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश जा रहे हैं, वहां पीएम मोदी 2 वन्दे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे, शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन समारोह में भी शामिल होंगे।

Image

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 27 जून को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पीएम की गरिमामय उपस्थिति में भोपाल और शहडोल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने शहडोल पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यक्रमों की तैयारियां देखी और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

इसके पहले भोपाल में शनिवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के रोड-शो मार्ग के सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोड-शो के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री चौहान ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुँचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

मध्यप्रदेश को मिलेगी 2 वन्दे भारत ट्रेनों को सौगात

प्रधानमंत्री मोदी भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर नागरिकों को संबोधित भी करेंगे।

Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chauhan

मध्यप्रदेश के मन में मोदी" थीम पर भव्य रोड शो

इसके बाद प्रधानमंत्री भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ही मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत देशभर के चयनित 3 हजार बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पहुँचने से पहले "मध्यप्रदेश के मन में मोदी" थीम पर भव्य रोड शो होगा।

शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल से शहडोल पहुचेंगे। यहां वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस गौरव यात्रा के भव्य समापन समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक आय़ुष्मान भारत कार्ड वितरण का शुभारंभ करेंगे। उसी समय गाँव-गाँव में कार्यक्रम होंगे और कार्डों का वितरण होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी सिकल सेल एनीमिया मिशन भी लाँच करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शहडोल के ग्राम पकरिया में ग्रामीणों से संवाद भी करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!