देश

अपने युवराज को स्टार्टअप बनाकर रख दिया, वो न लिफ्ट हो रहा न लॉन्च... PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 05:37 PM IST

PM Modi Speech Rajya Sabha: प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा, जब खरगे जी बोल रह थे तो वह सोच रहे थे कि इन्हें इतना सारा बोलने की आजादी कैसे मिल गई? फिर ध्यान आया कि जो दो स्पेशल कमांडर रहते हैं, वो नहीं थे।

Image

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी

Photo : Twitter

PM Modi Speech Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस व राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर उन्होंने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने युवराज (राहुल गांधी) को स्टार्टअप बनाकर दिया। अब वो नॉन-स्टार्टर है। न तो लिफ्ट हो रहा है और न ही लॉन्च हो पा रहा है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, जब खरगे जी बोल रह थे तो वह सोच रहे थे कि इन्हें इतना सारा बोलने की आजादी कैसे मिल गई? फिर ध्यान आया कि जो दो स्पेशल कमांडर रहते हैं, वो नहीं थे।

... आजकर वो दूसरी ड्यूटी पर हैं

नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं खरगे जी का विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मनोरंज की कमी पूरी कर दी। प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए हुए कहा कि लोकसभा में तो कभी-कभी मनोरंजन का मौका मिल जाता है, किंत आजकल कम मिलता है क्योंकि वो दूसरी ड्यूटी पर हैं। लेकिन लोकसभा में जो कभी महसूस हो रही थी वो कमी आपने राज्यसभा में पूरी कर दी। पीएम मोदी ने आगे कहा, खरगे जी ने स्वतंत्रता का पूरा फायदा उठाया, मुझे लगता है कि उस दिन खरगे जी सिनेमा का वह गाना सुना होगा- ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा? रखगे जी के भी कमांडो नहीं थे तो उन्हें चौके-छक्के मारने में मजा आ रहा था।

कांग्रेस सोच से भी आउटडेटेड

प्रधानमंत्री ने कहा, मैंने सुना है कि लोकतंत्र में आपको कहने का अधिकार है और हमारी सुनने की जिम्मेदारी। आज जो भी बातें हुई हैं, उसे मुझे देश के सामने रखना चाहिए। जब मैं सुनता हूं तब मेरा विश्वास पक्का हो गया कि पार्टी (कांग्रेस) सोच से भी ज्यादा आउटडेटेड हो गई है। जब सोच आउटडेटेड हो गई है, तो उनका काम भी आउटडेटेड हो गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article