देश

54 टेबल पर परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन, MPs के साथ बैठेंगे केंद्रीय मंत्री, NDA सांसदों को PM मोदी आज दे रहे डिनर

बताया जा रहा है कि पीएम आवास में 54 टेबल पर लजीज व्यंजन एवं पकवान परोसे जाएंगे। हर एक टेबल पर एनडीए के आठ सांसद और एक केंद्रीय मंत्री होंगे और पीएम हर टेबल पर कुछ समय तक रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने NDA के सांसदों को सरकार के रोडमैप, खासकर पब्लिक वेलफेयर के बारे में जानकारी दी थी।

Image

पीएम आवास पर रात्रिभोज के लिए जुटेंगे एनडीए के सांसद। तस्वीर-सांकेतिक, PTI

Photo : PTI

PM Modi Dinner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सांसदों को रात्रिभोज पर बुलाया है। यह रात्रिभोज प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित हो रहा है। बिहार में चुनावी जीत के बाद एनडीए की यह सबसे बड़ी जुटान हो रही है। दरअसल, यह डिनर मानसून सत्र के दौरान होना था लेकिन पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए इसे आगे के लिए टाल दिया गया। इस आयोजन के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि रात्रिभोज की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है और इस काम में केंद्रीय मंत्रियों को लगाया गया है।

सांसदों के साथ समन्वय करेंगे वरिष्ठ मंत्री

एनडीए के प्रत्येक सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि एनडीए सांसदों को संसद भवन से बस या अन्य किसी साधन से पीएम आवास लाया जा सकता है। सांसदों से समन्वय करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ मंत्रियों को दी गई है। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान एवं सुकांतो मजूमदार को ओडिशा एवं बंगाल, किरन रिजिजू को पूर्वोत्तर के सांसदों से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

54 टेबल पर परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन

बताया जा रहा है कि पीएम आवास में 54 टेबल पर लजीज व्यंजन एवं पकवान परोसे जाएंगे। हर एक टेबल पर एनडीए के आठ सांसद और एक केंद्रीय मंत्री होंगे और पीएम हर टेबल पर कुछ समय तक रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने NDA के सांसदों को सरकार के रोडमैप, खासकर पब्लिक वेलफेयर के बारे में जानकारी दी थी।

बंगाल चुनाव पर हो सकती है चर्चा

उम्मीद है कि रात्रिभोज के दौरान पीएम इस बारे में और विस्तार से सांसदों के साथ बात करेंगे। नए सत्र से पहले और 2024 के चुनावों के बाद, PM मोदी ने 2047 तक एक वेलफेयर-ओरिएंटेड देश बनाने के अपने लॉन्ग-टर्म विजन को दोहराया है। इस बातचीत में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआती रणनीति पर भी बात होने की उम्मीद है।

पवार के डिनर में पहुंचे, राहुल, गौतम अडाणी

प्रमुख शरद पवार ने अपने जन्मदिन से पहले बुधवार को अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया। जिसमें राहुल गांधी और गौतम अडाणी समेत राजनीतिक और व्यवसायिक जगत के दिग्गज शामिल हुए। पवार (84) के राजनीतिक रूप से अलग हो चुके भतीजे अजित पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा, उद्योगपति गौतम अडाणी तथा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित कई प्रमुख हस्तियां यहां 6, जनपथ स्थित पवार के आवास पर मौजूद थीं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं कृषि मंत्री, पवार 12 दिसंबर को अपना 85वां जन्मदिन मनाएंगे। तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत राय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता डी पुरंदेश्वरी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी पवार के आवास पर रात्रिभोज में शामिल हुए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article