PM Narendra Modi Mother Heera ben Admited in Hospital:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबेन को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। बीते 18 जून को हीरा बेन ने 99 वां जन्मदिन मनाया था और वह 100 वें साल में प्रवेश कर गई थीं। उस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद पहुंचे थे। इस बीच खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां से मिलने अहमदाबाद जा रहे हैं।
गुजरात चुनाव के समय मां से मिले थे नरेंद्र मोदी
इसके पहले PM मोदी गुजरात चुनाव की वोटिंग के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। हीरे बेन अहमदाबाद में रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर उनसे मिलने जाया करते हैं। बीते 18 जून को हीराबेन ने 99 वां जन्मदिन मनाया था और वह 100 वें साल में प्रवेश कर गई थीं। उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। हीराबेन ने दिसंबर में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में वोट भी डाला था।
