देश

BJP नेता ने नरेंद्र मोदी की बापू से कराई तुलना, कहा- PM 'आधुनिक युग के महात्मा गांधी'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 9, 2023, 11:34 PM IST

दरअसल, महात्मा गांधी ने नौ अगस्त, 1942 को देश के तत्कालीन ब्रिटिश शासकों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना कराई है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी आधुनिक युग के बापू हैं। यह बात उन्होंने बुधवार (नौ अगस्त, 2023) को भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगांठ पर निकाली गई 'तिरंगा यात्रा' के दौरान कही।

देश की राजधानी दिल्ली में गांधी स्मृति और दर्शन समिति के उपाध्यक्ष गोयल ने राजघाट से लालकिले के निकट चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क तक निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा- उनके (मोदी) नेतृत्व में देश महात्मा गांधी की ओर से निर्धारित सिद्धांतों का पालन करते हुए गरीबी और भ्रष्टाचार की चुनौतियों से निपटने का प्रयास कर रहा है।

गोयल ने यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें माइक्रो ब्लॉगिंग मंच ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- "भ्रष्टाचार भारत छोड़ो" नारे के साथ आज भारत छोड़ो आंदोलन की 81वी वर्षगांठ पर गांधी दर्शन (राजघाट के पास) से और चरतीलाल गोयल हेरिटेज पार्क (लाल किला के नजदीक) तक तिरंगा पदयात्रा की। दिल्ली के विभिन्न कॉलेज-विद्यालयों से आए सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। हमें पीएम नरेंद्र मोदी पर गर्व है, जो गांधी जी के सपनों के भारत को साकार कर रहे हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड की बेटी न होती तो भैंस चरा रहे होते', घुसपैठिया बोलने पर CM योगी ने अखिलेश को दिया जवाब

उत्तराखंड की बेटी न होती तो भैंस चरा रहे होते', घुसपैठिया बोलने पर CM योगी ने अखिलेश को दिया जवाब

आज की ताजा खबर, 12 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: न्यूयॉर्क में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत; कई मलबे में फंसे...उप्र विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद करेंगे गठबंधन का ऐलान

आज की ताजा खबर, 12 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: न्यूयॉर्क में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत; कई मलबे में फंसे...उप्र विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद करेंगे गठबंधन का ऐलान

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर का अस्थायी शेड आखिरकार निगम ने हटाया, भारी पुलिस बल रहा तैनात

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर का अस्थायी शेड आखिरकार निगम ने हटाया, भारी पुलिस बल रहा तैनात

यूपी चुनाव 2027 : सभी 403 सीटों पर BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, टिकट के दावेदार नेताओं को भी दी जिम्मेदारी

यूपी चुनाव 2027 : सभी 403 सीटों पर BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, टिकट के दावेदार नेताओं को भी दी जिम्मेदारी

अस्पताल में गंभीर रूप से घायल जवान से मिले LG सिन्हा, आंतिकयों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

अस्पताल में गंभीर रूप से घायल जवान से मिले LG सिन्हा, आंतिकयों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन