देश

PM-JANMAN Scheme: पीएम-जनमन के 1 लाख लाभार्थियों को 15 जनवरी को पीएम मोदी देंगे सौगात, जारी करेंगे पहली किस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2024, 09:20 PM IST

PM-JANMAN Scheme: लगभग 24,000 करोड़ रुपए के बजट वाली पीएम-जनमन योजना, 9 मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण सुविधाओं को लेकर काम करती है।

Image

पीएम जनमन की पहली किस्त 15 जनवरी को होगी जारी

Photo : PTI

PM-JANMAN Scheme: पीएम मोदी 15 जनवरी पीएम जनमन के लाभार्थियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी पीएम जनमन के पहली किस्त को सोमवार को रिलीज करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी पीएम जनमन के लाभार्थियों से बात भी करेंगे।

पीएमओ ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई - जी) के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

2023 में योजना की शुरुआत

अंत्योदय के मिशन के तहत, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के इस योजना की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के तहत जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर 2023 को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए पीएम-जनमन योजना की शुरुआत की गई थी।

कितना बजट

लगभग 24,000 करोड़ रुपए के बजट वाली पीएम-जनमन योजना, 9 मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण सुविधाओं को लेकर काम करती है और इसका उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को घरों और बस्तियों को सुरक्षित आवास एवं स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ, जल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसर मुहैया कराकर इनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article