देश

'बांग्लादेश में जो हुआ, वो चिंताजनक, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो...', अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर लाल किला से क्या बोले PM मोदी

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने अपने अभिभाषण में बांग्लादेश की बात करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी; भारतीय चाहते हैं कि वहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

Image

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो, उम्मीद है हालात सामान्य होंगे: पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान देश से जुड़े कई मुद्दों पर बोलने के बाद बांग्लादेश में चल रही हिंसा और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। भारत चाहता है कि पड़ोसी देशों में शांति रहे। बांग्लादेश में जो हुआ, वो बहुत चिंताजनक है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी; भारतीय चाहते हैं कि वहां हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है, हमारे संस्कार हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है उसको लेकर पड़ोसी देश के नाते हमें चिंता होना स्वाभाविक है। मैं आशा करता हूं कि वहां हालात जल्द सामान्य होंगे। 140 करोड़ देशवासियों की चिंता यह है कि वहां हिंदू, अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा चाहता है कि हमारे पड़ोसी देश सुख और शांति के मार्ग पर चलें। शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है, हमारे संस्कार हैं। आने वाले दिनों में बांग्लादेश की विकास यात्रा के लिए हमेशा हमारी शुभेच्छा रहेगी, क्योंकि हम मानव जाति की भलाई के बारे में सोचने वाले लोग हैं। बता दें, बांग्लादेश में पिछले दिनों प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की खबरें हैं। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article