देश

VIDEO: 'युद्ध में नाविकों को न बनाया जाए निशाना', ट्रंप से PM मोदी की बातचीत को लेकर सामने आया थरूर का बयान

Modi Trump Talks: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता को लेकर प्रतिक्रिया दी।

Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Modi Trump Talks: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सार्वजनिक और निजी दोनों ही बैठकों में भारत का पक्ष स्पष्ट रूप से रखा।

'सैनिक नहीं हैं नाविक'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह संदेश देना जरूरी है कि युद्ध के दौरान वाणिज्यिक जहाजों पर आम नाविकों को किसी भी तरह से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लोग सैनिक नहीं हैं और यही संदेश पीएम मोदी ने दिया। उन्होंने कहा कि एक और चिंता यह भी है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कई भारतीय नाविक काम कर रहे हैं, चाहे वे भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर हों या नहीं।

उन्होंने कहा कि यदि कोई जहाज आपकी नाकेबंदी को तोड़ता है, तो उसे रोकने का कोई और तरीका तलाश कर सकते हैं, लेकिन लोगों को न मारें।

'नाविकों की सुरक्षा बेहद अहम'

पीएम मोदी ने हाल ही में फ्रांस के एवियन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान, उन्होंने समुद्री नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था और कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते में उनके संरक्षण के लिए प्रावधान होने चाहिए।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिका के सैन्य हमले में तीन भारतीय चालक दल के सदस्यों की मौत को लेकर भारत में आक्रोश बढ़ रहा था। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई थी कि ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते में नाविकों की सुरक्षा के प्रावधान शामिल होंगे।

उन्होंने कहा था, ''राष्ट्रपति, आप और मैं इस बात पर सहमत हैं कि होर्मुज को खुला रखना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत लगातार नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर देता रहा है और हमें इस पर मिलकर काम करना चाहिए।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article