देश

VIDEO: PM मोदी संग पुतिन ने देखी इनोप्रॉम प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री की कार में सवार होकर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति

India Russia Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक ही कार में सवार होकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने पहुंचे। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

PM मोदी और पुतिन एक साथ कार में सवार होकर प्रदर्शनी के लिए निकले

Photo : PTI

India Russia Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम पर गले मिलकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। इसके बाद पीएम मोदी की कार में सवार होकर दोनों नेता इनोप्रॉम प्रदर्शनी देखने पहुंचे।

PM मोदी ने पुतिन को भेंट की किताब

पीएम मोदी ने पुतिन को 'तिरुक्कुरल' का रूसी संस्करण भेंट किया, जो तमिल साहित्य का एक प्राचीन, प्रसिद्ध और महान नीति ग्रंथ है। तिरुक्कुरल को संक्षेप में कुरल भी कहा जाता है, जिसमें आम जनजीवन के नैतिक मूल्यों और आचरण से जुड़ी शिक्षाएं दी गई हैं। इसमें कुल 1,330 छोटे दोहे (कुरल) हैं और प्रत्येक दोहा सात शब्दों से मिलकर बना है।

PM मोदी ने स्वीकारा पुतिन का न्योता

पुतिन ने पीएम मोदी को रूस की यात्रा का न्योता दिया। यह यात्रा 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

पीएम मोदी ने रूस के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर सहमति जताई है। हालांकि, प्रधानमंत्री की रूस यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार राजनयिक माध्यमों से यात्रा की तारीख तय की जाएगी। भारत और रूस के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस बैठक में आम तौर पर रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, निवेश और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा की जाती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article