देश

भ्रष्टाचार-परिवार के खिलाफ BJP की 'क्विट इंडिया' मुहिम, PM मोदी बोले- इन बुराइयों को भगाना चाहते हैं लोग

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 9, 2023, 10:59 AM IST

Quit India Movement : भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि कभी कांग्रेस के लोग विचार करते हैं कि राहुल गांधी में नेतृत्व की क्षमता कितनी है। मंगलवार को हम भी संसद में उत्सुकता के साथ उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे कि राहुल गांधी आएंगे और अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे।

Quit India Movement : अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजनीति को भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तुष्टिकरण से मुक्त करने का आह्वान किया। इस आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोग आज इन बुराइयों से मुक्त होना चाहते हैं। भाजपा सांसदों ने भी बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सांसदों के हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं जिन पर लिखा था कि 'भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, परिवारवाद भारत छोड़ो, तुष्टिकरण भारत छोड़ो।'

राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का तंज

इस मौके पर भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस एवं राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि कभी कांग्रेस के लोग विचार करते हैं कि राहुल गांधी में नेतृत्व की क्षमता कितनी है। मंगलवार को हम भी संसद में उत्सुकता के साथ उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे कि राहुल गांधी आएंगे और अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे। प्रसाद ने कहा कि चाहे कुछ भी हो पीएम राहुल गांधी बनेंगे। यूपी में मुलायम सिंह के बाद अखिलेश यादव सीएम बने। ये परिवारवादी पार्टियां लोकतंत्र का नुकसान कर रही हैं।

आजादी दिलाने में आंदोलन की भूमिका अहम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में, इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।’ उन्होंने कहा, ‘आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो।’

'स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा पैदा की'

पिछले दिनों एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत के दिन को ऐतिहासिक करार दिया था और कहा था कि इसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा पैदा की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की तर्ज पर ‘भ्रष्टाचार-भारत छोड़ो, वंशवाद-भारत छोड़ो, तुष्टिकरण-भारत छोड़ो’ अभियान चलाने का आह्वान किया था।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

J&K Terror Update: किश्तवाड़ में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव बरामद, हथियार भी गायब

J&K Terror Update: किश्तवाड़ में लापता हुए दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव बरामद, हथियार भी गायब

उत्तराखंड की बेटी न होती तो भैंस चरा रहे होते', घुसपैठिया बोलने पर CM योगी ने अखिलेश को दिया जवाब

उत्तराखंड की बेटी न होती तो भैंस चरा रहे होते', घुसपैठिया बोलने पर CM योगी ने अखिलेश को दिया जवाब

आज की ताजा खबर, 12 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बड़ा सड़क हादसा..2 की मौत 6 घायल, न्यूयॉर्क में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत...उप्र विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद करेंगे गठबंधन का ऐलान

आज की ताजा खबर, 12 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में बड़ा सड़क हादसा..2 की मौत 6 घायल, न्यूयॉर्क में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत...उप्र विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद करेंगे गठबंधन का ऐलान

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर का अस्थायी शेड आखिरकार निगम ने हटाया, भारी पुलिस बल रहा तैनात

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर का अस्थायी शेड आखिरकार निगम ने हटाया, भारी पुलिस बल रहा तैनात

यूपी चुनाव 2027 : सभी 403 सीटों पर BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, टिकट के दावेदार नेताओं को भी दी जिम्मेदारी

यूपी चुनाव 2027 : सभी 403 सीटों पर BJP ने नियुक्त किए प्रभारी, टिकट के दावेदार नेताओं को भी दी जिम्मेदारी