देश

PM Modi Italy Visit: 'रोम और काशी प्राचीन नगर, दोनों देशों के बीच बढ़ेगा व्यापार', इटली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान इटली पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में नई साझेदारी बनेगी। उन्होंने कहा कि रोम और काशी जैसी प्राचीन सभ्यताएं दोनों देशों को सांस्कृतिक रूप से जोड़ती हैं। पीएम मोदी ने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

Photo : ANI

PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के दौरान मंगलवार देर रात (भारतीय समयानुसार) इटली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, "भारत-इटली के बीच व्यापार बढ़ेगा। दोनों देशों के कारोबारियों में उत्साह। हम पूरी मानवता के लिए काम करेंगे। इटली डिजाइन के लिए जाना जाता है। टेक्नोलॉजी, इनोवेशन पार्टनर्शिप का इंजन है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि रोम और काशी प्रचानी नगर है। रोम को विश्व में 'शाश्वत नगर' के रूप में जाना जाता है। भारत में मेरा लोकसभा क्षेत्र, काशी, भी इसी नाम से प्रसिद्ध है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो चर्चाएं किसी एजेंडा तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि उनमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और मित्रता की सादगी दिखाई देती है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश विकास में मिलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी से कई बार मिलने का अवसर मिला। यह भारत और इटली के बीच निरंतर सहयोग को दर्शाता है।

टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ हमारी साझा पहल बनी मिसाल: पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने आतंकवाद का भी जिक्र किया।" पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए बड़ी चुनौती है। भारत और इटली एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। टेरर फाइनेंसिंग के खिलाफ हमारी साझा पहल ने पूरे विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है। ये स्पष्ट संदेश दिया है कि रिस्पांसिबल डेमोक्रेसी केवल आतंकवाद की निंदा नहीं करती बल्कि उसके फाइनेंशियल नेटवर्क्स को तोड़ने के लिए भी ठोस कदम उठाती है।

यह दर्शाता है कि हमारा रिश्ता केवल डिप्लोमेसी का नहीं, साझी धरोहर का है। अगले वर्ष भारत और इटली के संबंधों की 80वीं एनिवर्सरी के उपलक्ष में ईयर ऑफ कल्चर मनाया जाएगा। इससे हमारे सांस्कृतिक संबंधों कोऔर ताकत मिलेगी।

'विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ रहे संबंध'

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के रिश्तों पर कहा," मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम भारत-इटली संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा रहे हैं। भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 हमारी साझेदारी को एक व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी ढांचा प्रदान करती है। हम इस दिशा में समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे देशों के बीच व्यापार 20 अरब यूरो के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। भारत में 400 से अधिक इतालवी कंपनियां भारत के विकास में योगदान दे रही हैं।"

रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में करीबी सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हमारी सेनाओं के साथ-साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच भी सहयोग बढ़ रहा है। हमारे डिफेन्स इंडस्ट्रियल रोडमैप से को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर करेंगे काम: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारे रक्षा औद्योगिक रोडमैप ने सह-विकास और सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त किया है। समुद्री शक्तियों के रूप में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारत और इटली के बीच घनिष्ठ सहयोग स्वाभाविक है। हम जहाजरानी, बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, रसद और नीली अर्थव्यवस्था पर मिलकर काम करेंगे।"

दोनों देश मिलकर अपने संबंधों को पुनर्जीवित कर रहे: मेलोनी

वहीं, जियोर्जिया मेलोनी ने कहा, "रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मेरा मानना है कि आज का दिन हमारे दोनों देशों के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मेरे मित्र नरेंद्र मोदी 2014 से भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। लेकिन आज इटली में यह उनका पहला द्विपक्षीय दौरा है। इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री का द्विपक्षीय दौरा 2000 में हुआ था, यानी 26 साल पहले। आज इस दौरे के साथ, हम न केवल इस दूरी को कम कर रहे हैं, बल्कि हमने मिलकर अपने संबंधों को पुनर्जीवित करने का भी संकल्प लिया है। यह दौरा उस पथ की पराकाष्ठा है जिसे हमने दृढ़ संकल्प के साथ मिलकर बनाया है, ताकि हम अपने संबंधों को उच्चतम स्तर तक मजबूत कर सकें।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस