देश

तो क्या जो बाइडन फिर आएंगे भारत, नए सिरे से परवान चढ़ेगी भारत-अमेरिका की दोस्ती

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 21, 2023, 10:35 AM IST

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर उनकी द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन को निमंत्रण दिया था।

Image

पीएम मोदी ने बाइडन को दिया आमंत्रण

Photo : PTI

PM Modi Invites Joe Biden: भारत-अमेरिका के बीच लगातार गहराते संबंधों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को आमंत्रण दिया है। बाइडन हाल ही में जी-20 समिट के लिए भारत पहुंचे थे। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को अगले साल 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया है। दोनों देशों के बीच गहरे होते संबंधों की दिशा में ये अहम कदम है।

क्वाड समूह के नेताओं को आमंत्रित करने की थी चर्चा

इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आई थी कि केंद्र सरकार अगले साल गणतंत्र दिवस समारोह के लिए क्वाड समूह के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है। क्वाड नेताओं में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शामिल हैं। कहा गया था कि आखिरी फैसला इन विश्व नेताओं की उपलब्धता पर निर्भर था।

जहां बाइडन 2024 के अंत तक चुनाव के लिए जुटेंगे और देश में चुनाव से पहले जनवरी उनका आखिरी स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार भी देश में पहली स्थायी यूरोपीय बस्ती की स्थापना का सम्मान करते हुए 26 जनवरी को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाती है। अल्बानीज सार्वजनिक समारोहों और समारोहों में व्यस्त रहेंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article