देश

विपक्षी एकता एवं भ्रष्टाचार पर PM का तीखा प्रहार, बोले- कानून के डर से हो रही जुगलबंदी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 27, 2023, 01:49 PM IST

PM Modi Bhopal rally : विपक्ष के भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि इनका वादा 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले की गारंटी है जबकि मेरी गारंटी घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने की है। प्रधानमंत्री ने परिवारवाद के लिए भी विपक्षी दलों को घेरा।

PM Modi Bhopal rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल की रैली में मंगलवार को विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। विपक्षी एकता पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि घोटालेबाजों पर आज कानून का डंडा चल रहा है और इसके डर से ये सभी दल जुगलबंदी कर रहे हैं। विपक्ष के भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि इनका वादा 20 लाख करोड़ रुपए के घोटाले की गारंटी है जबकि मेरी गारंटी घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने की है। प्रधानमंत्री ने परिवारवाद के लिए भी विपक्षी दलों को घेरा। महंगाई पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि अभी देश में महंगाई 5 प्रतिशत से नीचे है।

विपक्ष 20 लाख करोड़ रुपए की गारंटी

भ्रष्टाचार पर विपक्षी पार्टियों को घेरते हुए पीएम ने कहा कि वे 20 लाख करोड़ रुपए की घोटाले की गारंटी हैं जबकि उनकी गारंटी घोटालेबाजों पर कार्रवाई करने की है। विपक्ष के पास घोटालों का अनुभव है। पीएम ने कांग्रेस, डीएमके एवं टीएमसी के घोटालों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब घोटालेबाजों पर कानून का डंडा चल रहा है। सलाखें देखकर अब इनकी जुगलबंदी चल रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'सत्ता में आने की इनकी छटपटाहट देखी जा सकती है लेकिन 2024 में बीजेपी की प्रचंड विजय तय है। ये लोग जनता को बरगलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इन पर गुस्सा नहीं दया करना चाहिए।

मैं किसी भ्रष्टाचार को छोड़ूंगा नहीं-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा, 'पटना मीटिंग में सभी भ्रष्ट दलों ने हाथ मिलाए। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान चल रहा है उससे विपक्ष बचने की कोशिश कर रहा है। भ्रष्ट नेता एक दूसरे को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। मेरी गारंटी है कि मैं किसी भ्रष्टाचारी को छोड़ूंगा नहीं। उन्हें उनकी जगह दिखाई जाएगी।'

हमने दो बार एक्साइज ड्यूटी कम की

पीएम ने कहा कि देश में महंगाई दर 5 प्रतिशत से कम है। हमारी सरकार गरीबों परिवारों की भलाई के लिए समर्पित है। हमने दो बार डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम की।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article