देश

राहुल गांधी के दावों पर PIB का Fact Check, लगा दी झूठ की मुहर

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 13, 2022, 09:18 PM IST

मोदी सरकार पर कई सरकारी कंपनियों का निजीकरण करे के आरोप लगते रहे हैं। इसी में से एक है भारतीय रेलवे। विपक्ष हमेशा से मोदी सरकार पर रेलवे के निजीकरण का आरोप लगाते हुए हल्ला बोल रहा है। इसी को लेकर अब पीआईबी ने राहुल गांधी के ट्वीट को फर्जी करार दिया है।

कांग्रेस (congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारतीय रेलवे (Indian Railways) को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में राहुल गांधी ने रेलवे के निजीकरण को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। जिस पर पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुआ राहुल गांधी पर हमला बोला है।

क्या बोले राहुल

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- "12 लाख लोगों को रोजगार, 2.5 करोड़ देशवासियों की रोज सेवा - देश को जोड़ती है भारतीय रेल। प्रधानमंत्री जी, रेलवे देश की सम्पत्ति है, इसे निजीकरण नहीं, सशक्तिकरण की ज़रूरत है। बेचो मत!"

पीआईबी ने क्या कहा

पीआईबी ने इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट पर 'फर्जी' का मुहर लगाते हुए कहा- "एक ट्वीट में फर्जी दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनों, रेलवे संपत्ति, स्टेशनों और अस्पतालों का निजीकरण कर दिया गया है। ये दावे पूर्णतः फर्जी एवं तथ्यहीन हैं। भारतीय रेलवे अपनी किसी संपत्ति का निजीकरण नहीं कर रहा।"

क्या है मामला

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और अभी ये समय में यह यात्रा महाराष्ट्र में चल रही है। इसी यात्रा को दौरान रेलवे के कुछ कर्मचारी राहुल गांधी से मिलने के लिए आए थे। जहां उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि भारतीय रेलवे- स्टेशनों, अस्पतालों, ट्रेनों और अन्य संपत्तियों का निजीकरण कर रहा है।

इसी को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा था। जिसपर अब पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुए इसे फर्जी करार दिया है। अभी तक इस फर्जी वाले दावे पर कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article