देश

RJD से मेरे निष्कासन के पीछे हैं 4-5 लोग, पार्टी से बाहर किए जाने पर तेज प्रताप बोले-मेरे खिलाफ हुई साजिश

Tej Pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने सोमवार को कहा कि उन्हें 'साजिश' के तहत पार्टी से किस तरह से बाहर निकाला गया, इसे बिहार के लोगों ने देखा। तेज प्रताप का दावा है कि उनके खिलाफ यह साजिश पार्टी के ही चार से पांच लोगों ने रची।

Image

आरजेडी से बाहर किए गए हैं तेज प्रताप यादव।

Tej Pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने सोमवार को कहा कि उन्हें 'साजिश' के तहत पार्टी से किस तरह से बाहर निकाला गया, इसे बिहार के लोगों ने देखा। तेज प्रताप का दावा है कि उनके खिलाफ यह साजिश पार्टी के ही चार से पांच लोगों ने रची।

तेज प्रताप ने कहा कि बिहार के लोगों को उनके स्वभाव के बारे में पता है। वह किसी से भी बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं। तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी के ही चार से पांच लोगों ने उनके इस स्वभाव का गलत इस्तेमाल किया। विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अब वह लोगों के बीच जाएंगे और उनसे न्याय मांगेंगे।

सभी लोगों को मेरे स्वभाव के बारे में पता है-तेज प्रताप

तेज प्रताप ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'जिस तरह से और जिसके जरिए यह घटना हुई। चार-पांच लोगों की साजिश की वजह से, पार्टी से मैं जिस तरह से निकाला गया, उसे बिहार की जनता ने देखा। समूचे राज्य के लोगों को मेरे स्वभाव के बारे में पता है कि मैं बहुत जल्द ही लोगों से घुल-मिल जाता है। इसका फायदा उठाते हुए चार-पांच लोगों ने मेरे खिलाफ साजिश रची। उन्हें लगता है कि यदि मैं पार्टी से बाहर और अकेला रहा तो वे मुझे दबा देंगे। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि तेज प्रताप को दबाया नहीं जा सकता। अब जनता मेरे साथ न्याय करेगी। पार्टी में चार-पांच लोग बैठे हुए हैं, मैं उनका नाम नहीं लूंगा।'

'मेरे पीछे जो चार-पांच लोग हैं, उनके नाम का खुलासा करूंगा'

तेज प्रताप ने आगे जोर देकर कहा कि वह आरजेडी बाहर होने किए जाने के पीछे जो चार से पांच लोग हैं, वह उनके नामों का खुलासा करेंगे। यादव ने कहा कि वह कोर्ट से ममद मांगेंगे और उनके निजी जीवन में किसी तरह का दखल बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं हूं जिसे डरा दिया जाए। मैं हालात का सामना करूंगा। मैं इन चार-पांच लोगों के नाम का खुलासा करूंगा। कोई भी अपने निजी जीवन में दखल बर्दाश्त नहीं करता है। मैं कोर्ट से मदद लूंगा।' तेज प्रताप ने कहा, 'मैं बिहार सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की अपील करता हूं क्योंकि मुझे अपने जीवन को खतरा महसूस होता है। जिन चार-पांच लोगों ने मेरा जीवन उजाड़ा है, उन लोगों को मैं नहीं छोड़ूंगा।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article