देश

अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा हूं, झारखंड की आत्मा का स्तंभ नहीं रहा, पिता शिबू सोरेन को याद कर बोले हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर उनके पुत्र और झारखड सीएम हेमंत सोरेन ने पिता को याद करते हुए कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है। बता दें कि शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा।

Image

हेमंत सोरेन ने किया पिता को याद (X)

Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन को रांची स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। लंबी बीमारी के बाद 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा। इस बीच शिबू सोरेन के पुत्र और झारखड सीएम हेमंत सोरेन ने फिर पिता को याद करते हुए कहा कि ये मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है।

शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा हूं, झारखंड की आत्मा का स्तंभ नहीं रहा। झारखंड को झुकने नहीं दूंगा, बाबा के सपनों को साकार करने के लिए काम करूंगा। किसी भी किताब में बाबा के संघर्ष को बयां नहीं किया जा सकता; अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई को जारी रखा जाएगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!