देश

Punjab:अमृतसर में बॉर्डर एरिया पर पाकिस्तान की एक और हरकत नाकाम, BSF ने मार गिराया ड्रोन

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 26, 2022, 11:21 AM IST

BSF ने पाकिस्तान की एक औऱ हरकत को नाकाम कर दिया है। रविवार शाम को पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। पिछले कुछ समय में पंजाब में सीमा सुरक्षा बल ने कई पाक ड्रोन मार गिराए हैं।

Punjab News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान द्वारा एक और ड्रोन घुसपैठ (Drone) के प्रयास को नाकाम कर दिया। रविवार शाम को पंजाब में अमृतसर (Amritsar) के पास भारत में प्रवेश करने वाले एक ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया। यह घटना अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान (Pakistan) अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई। बीएसएफ ने एक बयान जारी करते हुए बताया, 'बीएसएफ कर्मियों ने अमृतसर जिले में 25 दिसंबर को शाम करीब 7.40 बजे एक ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते पाया। ड्रोन राजाताल गांव, अमृतसर के पास मार गिराया और बाद में कर्मियों द्वारा खेतों से बरामद किया गया।'

BSF का बयान

बीएसएफ ने एक बयान में कहा, 'बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की और उसे नीचे गिरा दिया। ड्रोन को जब्त कर लिया गया है। यह पता लगाने के लिए इलाके की तलाशी चल रही है कि क्या उसने कोई खेप गिराई है।' यह लगातार तीसरा दिन है जब सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब में एक ड्रोन को मार गिराया है। पंजाब पुलिस ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों के अलावा हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में नशों की आपूर्ति करने में शामिल दो सीमा पार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

हेरोइन भी बरामद

तस्करों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन और एक अमेरिका निर्मित ड्रोन बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान घरिंडा निवासी दलबीर सिंह और जगदीश सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को कहा कि दोनों पिछले तीन साल से सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे, लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि दोनों तस्करों का हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों में एक नेटवर्क था।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात