देश

भारतीय उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करके फंसा कंगाल पाकिस्तान, 4.1 अरब रुपये का नुकसान: रिपोर्ट

डॉन अखबार की खबर में बताया गया कि रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली को सूचित किया कि भारत में पंजीकृत विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने से पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण को 4.1 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

Image

एयरस्पेस बैन फैसले से पाकिस्तान को भारी नुकसान (ANI)

Pakistan Airspace Ban: भारतीय विमानन कंपनियों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने से पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण को दो महीने में 4.1 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत ने एक-दूसरे की विमानन कंपनियों के लिए अपने-अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे।

चार दिन के सैन्य संघर्ष के कारण दोनों देशों के बीच संबंध ओर अधिक बिगड़ने के बाद हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया। भारत ने छह मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया। डॉन अखबार की खबर में बताया गया कि रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली को सूचित किया कि भारत में पंजीकृत विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने से पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण को 4.1 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।

मंत्रालय ने कहा कि यह नुकसान 24 अप्रैल से 30 जून के बीच का है। इसने यह भी कहा कि यह रकम कुल नुकसान नहीं, बल्कि सिर्फ कमाई में कमी को दिखाती है। यह भी बताया गया कि हवाई क्षेत्र के उपयोग और हवाई सेवाओं से जुड़े शुल्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय विमानन कंपनियों और विमानों को छोड़कर सभी के लिए खुला है। इसी तरह, भारतीय हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानन कंपनियों के विमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article