देश

Pahalgam Attack : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विरोध, दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर दिखा लोगों का आक्रोश

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान उच्चायोग के पास 500 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए और तख्तियां लेकर पड़ोसी देश के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की और पाकिस्तान पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया।

Image

दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के पास प्रदर्शन

Photo : ANI

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान उच्चायोग के पास 500 से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर सैलानी थे। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते हुए और तख्तियां लेकर पड़ोसी देश के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की और पाकिस्तान पर भारत में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता भी शामिल थे। साथ ही ‘एंटी-टेरर एक्शन फोरम’ जैसे कई सामाजिक संगठनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ‘एंटी-टेरर एक्शन फोरम’ के एक सदस्य ने कहा कि इससे पहले सरकार ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी। हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए फिर से उसी तरह की कार्रवाई की मांग करते हैं। यह निर्दोष पर्यटकों पर एक शर्मनाक हमला था। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि सरकार ने पहले ही योजना बना ली होगी।

दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

इस बीच, कई संगठनों द्वारा प्रदर्शन का आह्वान किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उच्चायोग से करीब 500 मीटर की दूरी पर अवरोधक लगाए गए हैं और प्रदर्शनकारियों को वहीं रोक दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि कई संगठनों ने पाकिस्तान उच्चायोग के पास त्रिमूर्ति चौक पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। हमने इलाके में अवरोधक लगाए हैं और किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यातायात में आवश्यक मार्ग परिवर्तन किया गया है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और वहां से हटा दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें