केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ कहा?
हरदीप सिंह पुरी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''हम पिछले दो सप्ताह से मध्य पूर्व में विकसित हो रही भू-राजनीतिक स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने पिछले कुछ वर्षों में अपनी आपूर्ति में विविधता लाई है और अब हमारी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नहीं आता है।''
उन्होंने कहा कि हमारी तेल कंपनियों के पास कई हफ्तों की सप्लाई है और उन्हें कई रास्तों से सप्लाई मिलती रहती है। हम अपने नागरिकों के लिए ईंधन की आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।
