देश

SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई सांसद, बाद में किया रिहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है।

Rahul march to EC

राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष का मार्च (PTI)

Opposition MP March To EC HQ: विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के खिलाफ सोमवार को संसद भवन से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें संसद मार्ग पर ही रोक लिया। इसके बाद प्रियंका वाड्रा, डिंपल यादव सहित कई सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। संसद के मकर द्वार के सामने मार्च शुरू करने से पहले विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रगान गाया।

हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका समेत कई सांसद

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं। वहीं, प्रियंका ने कहा कि सरकार डरी हुई है, कायर है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष समेत इंडिया ब्लॉक के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया, जो एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे। बाद में पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया।

सड़क पर ही बैठक गए सांसद

इससे पहले परिवहन भवन के पास पीटीआई मुख्यालय के सामने रोके जाने पर सांसद सड़क पर ही बैठ गए और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारे लगाने लगे। उधर पुलिस अधिकारियों को लाउड स्पीकर पर सांसदों को रोकने के संबंध में घोषणा करते सुना गया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि और संजना जाटव पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड पर खड़ी हो गईं और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान अखिलेश यादव भी बैरीकेड पर चढ़ गए और दूसरी ओर छलांग लगा दी। इस मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य दलों के नेता शामिल हैं।

आप सांसद संजय सिंह भी हुए शामिल

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पर मार्च का हिस्सा बने। आप ने हाल में इंडिया गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी। सांसदों ने सिर पर सफेद रंग की टोपी पहन रखी है, जिस पर SIR और ‘वोट चोरी’ लिखा है और उन पर लाल रंग के क्रॉस का निशान भी बना था। मार्च शुरू होने से पहले दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी ने भी इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मांगी है। राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में कथित धांधली का आरोप लगाए जाने और इस संबंध में कुछ खुलासे करने का दावा किए जाने के बाद विपक्षी दलों का यह पहला विरोध प्रदर्शन है।

राहुल गांधी ने लगाए चुनाव आयोग पर आरोप

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े सामने रखते हुए सात अगस्त को आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में हेरफेर करके वोट चोरी का मॉडल भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया गया है। उन्होंने दिल्ली में संवाददाताओं के समक्ष महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़े प्रस्तुत किए थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई जबकि यह सीट पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल Author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily India Newsletter!
संबंधित खबरें

इंडियन आर्मी का ऐसा स्वदेशी सिस्टम, जो जंग के मैदान में हो जाता है दुश्मनों के लिए रिस्की...इससे पार पाना मुश्किल

इंडियन आर्मी का ऐसा स्वदेशी सिस्टम, जो जंग के मैदान में हो जाता है दुश्मनों के लिए रिस्की...इससे पार पाना मुश्किल

हिजाब खींचने का मामला, कैसरबाग में सपा नेता सुमैया राणा ने CM नीतीश के खिलाफ दर्ज कराया केस

हिजाब खींचने का मामला, कैसरबाग में सपा नेता सुमैया राणा ने CM नीतीश के खिलाफ दर्ज कराया केस

'कुंभ मेला, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में भी लोग मारे गए', मेसी के समारोह में हुए बवाल पर अभिषेक ने TMC का किया बचाव

'कुंभ मेला, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में भी लोग मारे गए', मेसी के समारोह में हुए बवाल पर अभिषेक ने TMC का किया बचाव

आज की ताजा खबर, 17 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव: बंगाल चुनाव से पहले आज TMC सासंदों की बैठक, दिल्ली में नए साल से ‘भारत टैक्सी ऐप' की शुरुआत

आज की ताजा खबर, 17 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव: बंगाल चुनाव से पहले आज TMC सासंदों की बैठक, दिल्ली में नए साल से ‘भारत टैक्सी ऐप' की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच गोलीबारी का हमलावर साजिद मूल रूप से हैदराबाद का निवासी था, तेलंगाना पुलिस ने किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच गोलीबारी का हमलावर साजिद मूल रूप से हैदराबाद का निवासी था, तेलंगाना पुलिस ने किया खुलासा