देश

विपक्ष पर बरसे PM: उनका लक्ष्य हमारी सरकार गिराना, हमारा लक्ष्य देश का उज्ज्वल भविष्य बनाना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 19, 2023, 11:49 AM IST

PM Modi in BJP Meeting: संसद में हंगामे के बीच बीजेपी सांसदों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया का लक्ष्य हमारी सरकार गिराना है। उन्होंने क्या-क्या कहा जानिए।

Image

पीएम मोदी (फाइल फोटो)

Photo : ANI

PM Modi: संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर संसद में लगातार चल रहे हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा सांसदों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए कहा कि उनका लक्ष्य सरकार को गिराना है। पीएम मोदी ने संसद सुरक्षा में सेंध जितना खतरनाक विपक्षी दलों के रवैये को भी बताया। उन्होंने कहा कि इसकी सभी दलों को निंदा करनी चाहिए न कि इस पर राजनीति की जानी चाहिए।

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

बीजेपी सांसदों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया का लक्ष्य हमारी सरकार गिराना है, हमारी सरकार का लक्ष्य देश का उज्ज्वल भविष्य बनाना है। विपक्ष का आचरण यह सुनिश्चित करेगा कि 2024 के चुनाव में उसका संख्या बल गिरेगा, भाजपा का संख्या बल बढ़ेगा।

पीएम ने कहा कि कुछ दल संसद में सुरक्षा चूक का जिस तरह समर्थन कर रहे हैं, वह सुरक्षा में सेंध जितना ही खतरनाक है। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की संयुक्त रूप से निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार से विपक्ष बौखला गया है और हताशा में संसद की कार्यवाही बाधित कर रहा है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article