देश

'न्यूक्लियर धमकी कभी स्वीकार नहीं, अमेरिका से रिश्ते अहम...' बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर

कांग्रेस सांसद थरूर ने इस बात पर भी चिंता जताई कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ये बयान किसी तीसरे दोस्त देश की जमीन पर खड़े होकर दिया, जो हमें अच्छा नहीं लगा। यह बात हम सबको बता देंगे।

Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (फाइल फोटो:PTI)

संसद की विदेश मामलों की समिति के चेयरमैन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने बताया कि बैठक में अमेरिका के साथ मौजूदा हालात और टैरिफ के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। थरूर ने कहा, 'आज की बैठक में कुल 50 सवाल पूछे गए। अमेरिका से हमारे रिश्ते बहुत अहम हैं। टैरिफ एक मुद्दा है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा व्यापक संबंध हैं।'

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के उस बयान पर भी सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने न्यूक्लियर धमकी दी थी। इस पर थरूर ने कहा, 'सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे।'

'हमारा यह स्पष्ट संदेश है कि इस तरह की धमकियां हमें अच्छी नहीं लगती'

जब पूछा गया कि क्या अमेरिका की जो टीम व्यापारिक बातचीत के लिए आने वाली थी, वह अब आएगी या नहीं, तो थरूर ने कहा, 'टीम को 25 अगस्त को आना था। अब तक की जानकारी के मुताबिक, अमेरिका की टीम के दौरे में कोई बदलाव नहीं हुआ है।' वहीं, जब पूछा गया कि क्या मुनीर वाले मुद्दे पर भारत की अमेरिका से बातचीत होगी, थरूर ने जवाब दिया, 'यह सवाल विदेश सचिव से पूछा जाना चाहिए, लेकिन हमारा यह स्पष्ट संदेश है कि इस तरह की धमकियां हमें अच्छी नहीं लगती।'

'बाकी बचे हुए 25 प्रतिशत टैरिफ पर भी हमें काम करना है'

थरूर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बातचीत एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा, 'अगर यह बातचीत पुतिन से वार्ता के बाद हो रही है, और अगर युद्ध खत्म हो जाता है, तो अमेरिका द्वारा लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ खत्म हो जाएगा, क्योंकि भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ रूस से तेल खरीदने के एवज में लगाया गया।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि बाकी बचे हुए 25 प्रतिशत टैरिफ पर भी हमें काम करना है, क्योंकि वह भी भारत को प्रभावित कर रहा है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें