देश

सायरांग से अब दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी तक सीधी ट्रेन सेवा, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

मिज़ोरम में रेल की सीटी अब सिर्फ एक आवाज़ नहीं, बल्कि आशाओं, संभावनाओं और विकास की गूंज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 13 सितंबर को जब पहली ट्रेन सायरांग से रवाना होगी, वह क्षण इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिज़ोरम के लिए 13 सितंबर 2025 एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है।

Image

उत्तर-पूर्वी राज्य मिज़ोरम के लिए 13 सितंबर 2025 एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है।

नई दिल्ली: जहां रेल पहुंचती है, वहां विकास खुद चलकर आता है। मिज़ोरम में रेल की सीटी अब सिर्फ एक आवाज़ नहीं, बल्कि आशाओं, संभावनाओं और विकास की गूंज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 13 सितंबर को जब पहली ट्रेन सायरांग से रवाना होगी, वह क्षण इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मिज़ोरम के लिए 13 सितंबर 2025 एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है।

राजधानी आइज़ोल के पास स्थित सायरांग स्टेशन से पहली बार सीधी ट्रेनें दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। यह कदम न केवल मिज़ोरम को शेष भारत से जोड़ने का एक बड़ा प्रयास है, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज़ से भी एक नई सुबह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 सितंबर को मिज़ोरम पहुंचकर इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह रेल कनेक्टिविटी केंद्र सरकार के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के विज़न को जमीन पर उतारने की एक ऐतिहासिक मिसाल है।

कौन-कौन सी ट्रेनें शुरू हो रही हैं और कब से:

1. सायरांग–आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस

उद्घाटन ट्रेन:

ट्रेन संख्या: 02507

प्रस्थान: 13 सितंबर (शनिवार), सुबह 10:00 बजे, सायरांग से

पहुंच: 15 सितंबर (सोमवार), सुबह 07:30 बजे, आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)

नियमित सेवा:

ट्रेन संख्या: 20507

हर शुक्रवार: सायरांग से शाम 16:30 बजे प्रस्थान

रविवार: सुबह 10:50 बजे दिल्ली पहुंच

वापसी ट्रेन: 20508

हर रविवार: दिल्ली से रात 19:50 बजे प्रस्थान, मंगलवार को दोपहर 15:15 बजे सायरांग पहुंच

रूट: बडरपुर, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन, भागलपुर होते हुए

2. सायरांग–गुवाहाटी एक्सप्रेस

उद्घाटन विशेष ट्रेन:

ट्रेन संख्या: 05609 (बैरबी से सायरांग)

प्रस्थान: 13 सितंबर को सुबह 10:00 बजे

पहुंच: सायरांग 11:15 बजे

इसके बाद ट्रेन संख्या 05610 बनेगी और सायरांग से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर, गुवाहाटी में अगले दिन 02:30 बजे सुबह पहुंचेगी।

नियमित सेवा:

गुवाहाटी से: ट्रेन संख्या 15609, हर रोज़ शाम 19:00 बजे प्रस्थान

सायरांग पहुंच: सुबह 08:30 बजे

सायरांग से: ट्रेन संख्या 15610, हर रोज़ शाम 19:00 बजे प्रस्थान

गुवाहाटी पहुंच: अगली सुबह 08:30 बजे

3. सायरांग–कोलकाता त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस

उद्घाटन ट्रेन:

ट्रेन संख्या: 03126

प्रस्थान: 13 सितंबर, सुबह 10:00 बजे, सायरांग से

पहुंच: 14 सितंबर, शाम 17:00 बजे, कोलकाता

नियमित सेवा (16 सितंबर से):

कोलकाता से सायरांग:

ट्रेन संख्या: 13125

हर शनिवार, मंगलवार और बुधवार को दोपहर 12:25 बजे प्रस्थान

अगले दिन शाम 19:45 बजे सायरांग पहुंच

सायरांग से कोलकाता:

ट्रेन संख्या: 13126

हर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 07:15 बजे प्रस्थान

अगले दिन दोपहर 14:30 बजे कोलकाता पहुंच

रूट: बडरपुर, गुवाहाटी, गोलपाड़ा टाउन, गोलकगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन होते हुए

यह पहली बार है जब मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल को भारतीय रेल मानचित्र पर राजधानी, महानगरों और उत्तर-पूर्व के प्रमुख शहरों से सीधा जोड़ा गया है। यह न सिर्फ मिज़ोरम के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर खोलेगा।

राष्ट्र सुरक्षा और सीमांत विकास को मिलेगा नया आधार

रेलवे कनेक्टिविटी से मिज़ोरम जैसे सीमावर्ती राज्य में सीमा सुरक्षा बलों की आवाजाही, सामग्री आपूर्ति और आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया आसान होगी। यह उत्तर-पूर्व की रणनीतिक मजबूती के लिए भी एक बड़ा कदम है। यह 51 किलोमीटर लंबा रेल ट्रैक तकनीकी दृष्टि से भी एक इंजीनियरिंग चमत्कार है, जिसमें भारत का दूसरा सबसे ऊंचा पियर ब्रिज (Bridge 144) भी शामिल है, जिसकी ऊंचाई 114 मीटर है जो क़ुतुब मीनार से भी 42 मीटर ऊंचा है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें