भगोड़े नीरव मोदी का भाई क्यों हुआ गिरफ्तार? ED ने खोली सारी पोल; सामने आया 'करोड़ों' वाला कनेक्शन

Nehal Modi Arrested In US: अमेरिकी अधिकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के प्रत्यर्पण अनुरोधों के आधार पर भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई नेहल दीपक मोदी को गिरफ्तार कर लिया। नेहल मोदी पर आरोप है कि उसने नीरव मोदी घोटाले में जानबूझकर सबूत छुपाए, गवाहों को धमकाया और घोटाले से जुड़े पैसों और संपत्तियों को छुपाने में अहम भूमिका निभाई।

Nehal Modi Arrested In US: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई निहाल मोदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के प्रत्यर्पण अनुरोधों के आधार पर भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई नेहल दीपक मोदी को गिरफ्तार कर लिया।

Nehal Modi

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार (फाइल फोटो)

निहाल मोदी पर क्या है आरोप?

नेहल मोदी पर आरोप है कि उसने नीरव मोदी घोटाले में जानबूझकर सबूत छुपाए, गवाहों को धमकाया और घोटाले से जुड़े पैसों और संपत्तियों को छुपाने में अहम भूमिका निभाई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, जब भारत में जांच शुरू हुई तो नेहल ने दुबई में स्थित फायरस्टार डायमंड एफजेडई (Firestar Diamond FZE) कंपनी से 50 किलो सोना लिया और उसे गायब कर दिया। वह खुद इस पूरे प्रोसेस को मॉनिटर कर रहा था और अपने कर्मचारियों से सभी जरूरी रिकॉर्ड, खातों और डेटा को डिलीट करवाने की कोशिश कर रहा था।

End of Feed