NIA को एक कामयाबी उस वक्त हाथ लगी जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक CRPF के जवान को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया, पकड़े गए जवान का नाम मोती राम जाट है उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि मोती राम पाक खुफिया अधिकारियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था।
आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधि में सक्रिय रूप से शामिल था और 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों (PIO) के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था
NIA ने खुलासा किया है कि मोती राम जाट विभिन्न माध्यमों से पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से पैसे भी ले रहा था। CRPF के मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से सोशल मीडिया की लगतार निगरानी के दौरान मोती राम जाट की गतिविधियों का पता चला।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस जवान ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेजों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंटों के साथ शेयर किए थे और वह देशद्रोही गतिविधि वह 2023 से अंजाम दे रहा था।
6 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया
एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया वहां से उसे 6 जून तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ा हुआ है ऐसे में NIA की यह कार्रवाई सामने आई है।
