LIVE: रेलवे की दो सदस्यीय समिति ने शुरू की जांच, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत, महाकुंभ जाने को उमड़ी थी भीड़
New Delhi Railway Station Stampede Live: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फऱवरी यानी शनिवार की रात अत्यधिक भीड़भाड़ के बाद मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जान गंवाने वालों में 14 महिलाएं शामिल हैं कई अन्य घायल हो गए हैं, यह घटना रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफार्म 13 और 14 पर घटी, जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए अपनी ट्रेनों में चढ़ने के लिए एकत्र हुए थे, घायलों का एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
LIVE: रेलवे की दो सदस्यीय समिति ने शुरू की जांच, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत, महाकुंभ जाने को उमड़ी थी भीड़
दिल्ली में मची भगदड़ के बाद रेलवे अलर्ट, आगरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल
रेलवे स्टेशन भगदड़: परिजनों पर टूटा गम का पहाड़
अपनी छोटी बेटी के बारे में बोलते हुए उनकी आवाज भारी हो गयी और आंखें डबडबा गयीं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपने मेरी बेटी का शव देखा होता, तो आपको उस भयावहता का अंदाजा होता। एक लोहे की छड़ उसके सिर से होते हुए उसके गले तक पहुंच गई थी।’’ ओपाल सिंह ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और भाई के साथ महाकुंभ की यात्रा की योजना बनाई थी। लेकिन जब वे प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। जैसे ही वे प्लेटफार्म नंबर 14 की ओर बढ़े, अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग सीढ़ियों से ऊपर की ओर आने लगे, जिससे भगदड़ मच गई।
ओपाल सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रेलवे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में सीटी बजाई, लेकिन भीड़ नहीं रुकी। जब इस संवाददाता ने ओपाल सिंह से पूछा कि यह अफरातफरी कैसे शुरू हुई, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई सुराग नहीं है, लेकिन जैसे ही कुछ लोग सीढ़ियों से गिरे, एक के बाद एक कई अन्य लोग गिरने लगे।
भगदड़ से मौत: दिल्ली पुलिस रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी
शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर प्रयागराज (महाकुंभ जाने) के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि घटना के समय, पटना होते हुए इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नई दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर थी। उन्होंने भगदड़ का कारण बताते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग सीढ़ियों का उपयोग कर फुटओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 की ओर उतर रहे थे, वे फिसल गए और दूसरे यात्रियों पर गिर गए।’
दिल्ली भगदड़ : बिहार के एक परिवार ने 11 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों को खोया
नई दिल्ली की घटना से सभी मर्माहत, लेकिन सनातनी को नीचा दिखाने वाले अधर्मी : संजय सेठ
यात्री ‘प्रयागराज एक्सप्रेस' और ‘प्रयागराज स्पेशल' के बीच भ्रमित हो गए इसलिए भगदड़ मची: सूत्र
दिल्ली में भगदड़ के लिए सरकार जिम्मेदार, रेलमंत्री दें इस्तीफा : अजय राय
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख
ज्यादातर शवों के सीने और पेट में थीं चोटें
रेलवे का कहना है कि 'ट्रेन के नाम में कन्फ़्यूज़न की वजह से मची अफ़रा तफ़री'
रेलवे का कहना है कि 14 नंबर पर पहले से प्रयागराज रोजाना जाने वाली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी जैसे ही ये अनाउंस हुआ कि प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 नंबर प्लेटफार्म से जाएगी इसके बाद 14 नंबर पर मौजूद भीड़ 16 की तरफ़ जाने लगी 16 नंबर प्लेटफार्म से प्रयागराज जाने के लिए एक ट्रेन की घोषणा हुई लोगों ने स्पेशल ट्रेन नहीं सुना जिससे कन्फ्यूज़न पैदा हुआ टफार्म नंबर 13 और 14 पर पहले से सी दो ट्रेन लेट होने की वजह से भीड़ थी इस स्पेशल ट्रेन का जैसे ही अननाउंसेंट हुआ भीड़ अचानक 16 नंबर की और जाने लगी जिससे अफ़रा तफ़री मच गई।
