देश

'पीएम मोदी, मैं आपसे तीन सवाल पूछता हूं...'; NEET पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

NEET Paper Leak 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है और Narendra Modi से सीधे जवाब मांगे हैं। उन्होंने 2024 और 2026 दोनों मामलों को जोड़ते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद न तो सिस्टम में सुधार हुआ और न ही जिम्मेदारी तय की गई।

Image

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना। PTI

Photo : PTI

NEET Paper Leak 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के रद्द होने के बाद देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्षी दल लगातार केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर नीट पेपर लीक मामले का जिक्र कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने एक्स हैंडल पर कहा कि साल 2024 की तरह 2026 में भी पेपर लीक का मामला सामने आया। राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर पीएम मोदी से जवाब मांगा है।

राहुल गांधी ने दोनों सालों की कड़ियों को जोड़ा और कहा कि भारी हंगामे के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं की गई और पुरजोर मांग के बाद भी शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि मामले को शांत करने के लिए सीबीआई (CBI) जांच बैठा दी गई और सुधारों के नाम पर एक कमेटी का गठन कर दिया गया।

वहीं, साल 2026 में महज दो साल के भीतर एक बार फिर पेपर लीक हो गया, जहां इस बार चौतरफा दबाव के बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा, लेकिन इस बार भी शिक्षा मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया और जांच एक बार फिर सीबीआई को सौंप दी गई है व व्यवस्था को सुधारने के लिए फिर से एक नई कमेटी बनाने की तैयारी है।

प्रधानमंत्री मोदी से पूछे गए 3 तीखे सवाल

इस पूरे विवाद को लेकर राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उनसे मुख्य रूप से तीन सवाल पूछे हैं और देश के सामने उनका जवाब देने की मांग की है।

राहुल गांधी ने पूछा है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित और संवेदनशील परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक कैसे हो जाते हैं और क्या परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्थाएं व सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह से 'एग्जाम माफिया' के आगे घुटने टेक चुके हैं?

दूसरा सवाल यह उठाया गया है कि प्रधानमंत्री हर साल छात्रों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' करते हैं और उन्हें तनावमुक्त रहने की सलाह देते हैं, लेकिन जब परीक्षा प्रणाली की कमियों के कारण करोड़ों छात्र और उनके परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री इस 'एग्जाम पेपर लीक की चर्चा' पर बार-बार चुप्पी क्यों साध लेते हैं?

इसके साथ ही विपक्ष ने पूछा है कि लगातार विफल साबित हो रहे और देश की परीक्षा प्रणाली की साख को बचाने में नाकाम रहे शिक्षा मंत्री को पद से बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है और उनकी राजनीतिक व नैतिक जवाबदेही कब तय होगी?

कांग्रेस नेता ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला है। प्रमोद तिवारी ने देश की शिक्षा प्रणाली में बार-बार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा रोष जताते हुए सीधे तौर पर राजनीतिक और नैतिक जवाबदेही तय करने की मांग की है।

शिक्षा मंत्री की जवाबदेही और इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना कोई पहली बार की या अकेली घटना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ समय में पूरी शिक्षा प्रणाली के भीतर अलग-अलग स्तरों पर 80 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित