देश

मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी NCP, अब तक किसी सांसद को नहीं आया बुलावा

एनसीपी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। बताया जा रहा है कि एनसीपी के किसी भी सांसद के पास अब तक कोई फोन नहीं आया है। इसे लेकर एनसीपी में नाराजगी बढ़ गई है।

Image

अजित पवार/फाइल फोटो।

Photo : PTI

Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले एनसीपी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एनसीपी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। बताया जा रहा है कि एनसीपी के किसी भी सांसद के पास अब तक कोई फोन नहीं आया है। इसे लेकर एनसीपी में नाराजगी बढ़ गई है। बता दें कि आज शाम में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह होना है।

एनसीपी नेताओं के साथ फडणवीस की बैठक

मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के बीच भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने एनसीपी नेता सुनील तटकरे के घर बैठक शुरू की है। इस बैठक में प्रफुल्ल पटेल, अजित पवार, छगन भुजबल और सुनील तटकरे शामिल हैं।

मंत्रिमंडल की लिस्ट आई सामने

बता दें कि आज शाम में नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले मंत्रिमंडल की लिस्ट सामने आई है, जिसमें एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं के नाम है, लेकिन एनसीपी से एक भी नेता शामिल नहीं है। नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, ललन सिंह, चिराग पासवान, जयंत चौधरी जैसे कई नाम शामिल हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article