देश

NCP किसकी? कानूनी जंग शुरू, अजित सहित 9 के खिलाफ अयोग्यता की अर्जी दायर, आव्हाड बने मुख्य सचेतक

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 3, 2023, 07:19 AM IST

NCP Split: एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि 'विधानसभा के स्पीकर के समक्ष हमने अयोग्यता की अर्जी दायर की है। हम जल्द ही इस अर्जी की प्रतियां जमा करेंगे। अयोग्यता की यह अर्जी नौ नेताओं के खिलाफ दायर की गई है।' उन्होंने आगे कहा कि बागी नेताओं ने यह नहीं बताया कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं जो कि एनसीपी के खिलाफ है।

Image

अजित पवार ने एनसीपी पर अपना दावा किया है।

Photo : PTI

NCP Split: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में फूट के बाद अब इस पार्टी पर दावे को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। एकनाथ शिंदे एवं देवेंद्र फड़णवीस की महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम की शपथ लेने वाले अजित पवार सहित नौ विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की अर्जी दायर हो गई है। शरद पवार गुट ने यह अर्जी विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को भेजी है। इस बीच शरद पवार वाली एनसीपी में एक और राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। अजित पवार के पार्टी छोड़ने के बाद एनसीपी ने जितेंद्र आव्हाड को मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

NCP ने चुनाव आयोग को भी लिखा पत्र

इस बारे में जानकारी देते हुए एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि 'विधानसभा के स्पीकर के समक्ष हमने अयोग्यता की अर्जी दायर की है। हम जल्द ही इस अर्जी की प्रतियां जमा करेंगे। अयोग्यता की यह अर्जी नौ नेताओं के खिलाफ दायर की गई है।' उन्होंने आगे कहा कि बागी नेताओं ने यह नहीं बताया कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं जो कि एनसीपी के खिलाफ है। हमने चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

अजित का दावा-सभी विधायक उनके साथ

एनसीपी नेता ने कहा कि हमें विश्वास है कि ज्यादातर विधायक एनसीपी में लौट आएंगे और हम उन्हें दोबारा पार्टी में स्वीकार करेंगे। बता दें कि रविवार को अजित पवार ने चौंकाने वाला कदम उठाया। उन्होंने शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ आठ अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। अजित पवार ने कहा कि सभी विधायक उनके साथ हैं और वह पार्टी के रूप में शिव सेना-भाजपा की सरकार में शामिल हुए हैं।

रविवार को अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को भी एक ई-मेल भेजा गया है, जिसमें बताया गया है कि राकांपा के नेता और कार्यकर्ता पार्टी प्रमुख शरद पवार के साथ हैं। शरद पवार द्वारा 1999 में स्थापित पार्टी को रविवार दोपहर उस समय विभाजन का सामना करना पड़ा, जब उनके भतीजे अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'