देश

सोनिया-राहुल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी। दरअसल, ईडी ने निचली अदालत के 16 दिसंबर के आदेश को चुनौती दी है।

Image

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी। इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

ईडी ने निचली अदालत के 16 दिसंबर के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें यह माना गया था कि इस मामले में एजेंसी की शिकायत का संज्ञान लेना ‘‘कानूनी रूप से अस्वीकार्य’’ है क्योंकि यह प्राथमिकी पर आधारित नहीं थी।

ED ने कोर्ट के किस आदेश को दी चुनौती

निचली अदालत ने कहा था कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा की गई शिकायत और उसके परिणामस्वरूप 2014 में जारी किए गए समन आदेश के बावजूद, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित अनुसूचित अपराध के संबंध में आज तक प्राथमिकी दर्ज करने से परहेज किया है। इसने कहा, ‘‘हालांकि, ईडी ने 30 जून, 2021 को धनशोधन से संबंधित एक ईसीआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी, जबकि अनुसूचित अपराध के संबंध में सीबीआई या किसी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी के पास कोई प्राथमिकी मौजूद नहीं थी।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article