देश

Road Accident: इनोवा के उड़ गए परखच्चे, बस ने मारी सीधी टक्कर; गाड़ी काटकर निकालनी पड़ी लाशें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 08:56 PM IST

Road Accident: घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

Image

कर्नाटक के मैसूर में भीषण सड़क हादसा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक के मैसूर में भीषण सड़क हादसा
  • 10 लोगों की मौत, कई घायल
  • मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

Road Accident: कर्नाटक के मैसूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के टी. नरसीपुरा तालुक में सोमवार को एक कार और निजी बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीधी टक्कर हुई

घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है कि मृतक बेल्लारी जिले के सांगनाकल्लू के रहने वाले थे। वे शाम के समय इनोवा कार में बीआर हिल्स से लौट रहे थे।

इनोवा को काटकर निकाला गया शव

सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि निजी बस कोल्लेगला की ओर जा रही थी।अधिकारी ने कहा कि कार में सवार रहे तीन घायलों को भी चामराजनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि दो की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने कहा कि अग्निशमन व आपातकालीन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटने के बाद शवों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि शव "क्षत विक्षत" स्थिति में थे।

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने उपायुक्त को दुर्घटना स्थल व अस्पताल जाने का निर्देश भी दिया है। सिद्धरमैया ने ट्विटर पर लिखा- "मैसुरू जिले के टी नरसीपुरा के पास हुई दुर्घटना से व्यथित हूं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article