देश

मुलायम की दूसरी पत्नी से खफा रहते थे अखिलेश? ट्यूनिंग को लेकर साधना गुप्ता ने कही थी यह बात

  • Agency by: टाइम्स नाउ ब्यूरो
  • Updated Oct 10, 2022, 12:40 PM IST

Mulayam Singh Yadav Death News: दरअसल, साल 2003 में अखिलेश की मां मालती देवी का निधन हो गया था। मुलायम ने इसके बाद साधना के साथ अपने संबंधों को स्वीकारा था। ऐसा कहा जाता था कि अखिलेश यादव इस बात से खुश नहीं थे। साधना और उनके बीच चीजें कभी ठीक नहीं रहीं। हालांकि, यह बात कभी भी और किसी भी रूप में सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई।

Image

साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं।

Photo : IANS

Mulayam Singh Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव न दो शादियां कीं। पहली पत्नी मालती देवी थीं, जिनके बेटे अखिलेश यादव है, जबकि दूसरी बीवी साधना गुप्ता थीं। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं और कुछ समय पहले ही उनका देहांत हुआ था। चूंकि, साधना अखिलेश की सौतेली मां थीं, लिहाजा दोनों के बीच रिश्तों और ट्यूनिंग को लेकर तहत-तरह की बातें सामने आती रहती थीं।

दरअसल, साल 2003 में अखिलेश की मां मालती देवी का निधन हो गया था। मुलायम ने इसके बाद साधना के साथ अपने संबंधों को स्वीकारा था। ऐसा कहा जाता था कि अखिलेश यादव इस बात से खुश नहीं थे। साधना और उनके बीच चीजें कभी ठीक नहीं रहीं। हालांकि, यह बात कभी भी और किसी भी रूप में सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई।

आगे साल 2017 में सपा की टूट का मसला गर्माया था, तब अखिलेश के नजदीकियों ने गुप्ता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। पर उन्होंने अपनी ओर से कहा था, "उन्होंने (अखिलेश) ने कभी भी मुझसे ऊंची आवाज में बात नहीं की। न मैं उसे सौतेला मानती हूं। वह तो मेरे लिए बड़ा बेटा है। अखिलेश और प्रतीक, दोनों मेरी आखें हैं।" यह भी कहा गया कि अखिलेश उनसे लगातार मिलने जाते थे। पर अखिलेश और डिंपल के किसी कार्यक्रम में वह कभी नजर नहीं आईं।

साधना मूल रूप से औरेया के बिधूनी की थीं। वह मुलायम से उम्र में तकरीबन 20 साल छोटी थीं और कभी सपा में सामान्य सी कार्यकर्ता हुआ करती थीं। वैसे, सपा में कभी खासा एक्टिव हुआ करती थीं, पर यादव के साथ शादी के बाद उन्होंने सियासत से दूरियां बना लीं। साधना के भाई भी सपा में सक्रिय थे और विधायक रहे। हालांकि, यूपी विस चुनाव के दौरान उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

मुलायम का यह है 'फैमिली ट्री':

मुलायम सिंह यादव

मालती देवी (पहली पत्नी)

अखिलेश यादव (बेटा)

डिंपल यादव (बहू)

साधना गुप्ता (दूसरी पत्नी)

प्रतीक यादव (बेटा)

अपर्णा यादव (बहू)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?