देश

Mukhtar Ansari : मौत से पहले फोन पर मुख्तार की आखिरी बातचीत, आप भी सुनिए बेटे और बहू से क्या कहा, Audio

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 01:00 PM IST

Mukhtar Ansari News : जवाब में उमर कहता है कि वह उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है और वह उनसे मिलने के लिए जेल आएगा। इस बातचीत में मुख्तार यह भी कहता है कि 'अब तो शरीर चला जाएगा, रूह ही रह जाएगी।'

Image

दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत।

Mukhtar Ansari : मॉफिया डॉन मुख्तार अंसारी की अपने परिवार के साथ बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इस ऑडियो में उसे अपने बेटे उमर और बहू निखत अंसारी से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। इस बातचीत में मुख्तार उन्हें बताता है कि उसकी तबीयत खराब है और वह 16 मार्च से रोजा नहीं रख पाया है। जवाब में उमर कहता है कि वह उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित है और वह उनसे मिलने के लिए जेल आएगा। इस बातचीत में मुख्तार यह भी कहता है कि 'अब तो शरीर चला जाएगा, रूह ही रह जाएगी।'

हम जमजम और खजूर देने आएंगे-उमर

परिवार वालों से बातचीत में मुख्तार कहता है कि वह ठीक से बैठ नहीं पा रहा है। जबकि उमर कहता है कि 'आपकी सेहत को लेकर हम लोग बहुत चिंतित हैं। आपसे मिलने के लिए हम कोर्ट से परमिशन ले रहे हैं। इसके लिए हम लखनऊ कोर्ट में हैं।' निखत, मुख्तार के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी है। उमर कहता है कि सऊदी अरब से वह जमजम और खजूर लेकर आया है। इसे देने के लिए वह आएगा। इस बातचीत में मुख्तार ने बताया कि उसने 16 तारीख से रोजा नहीं रखा।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

माफिया से नेता बने अंसारी की बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आज यानी शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के दल द्वारा मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम शुरू किया गया है और विसरा सं‍रक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंसारी के परिजन आ चुके हैं और पोस्टमार्टम के बाद अंसारी का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

CEC के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा, आज कांग्रेस का 'ब्लैक डे', खरगे ने आज फिर सांसदों को लंच पर बुलाया

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?