देश

MP Police : महिला थाना प्रभारी की शर्मनाक करतूत, CM हेल्‍पलाइन में शिकायत करने पर फरियादी को जूतियों से पीटा

MP Police : मुरैना से करीब 22 किलोमीटर दूर सिहौनियां थाना क्षेत्र के ग्राम मातापुरा का ये मामला है। जहां पर धर्मेंद्र तोमर नामक युवक के साथ पूरी घटना घटित हुई। थाने में ले जाकर उसे महिला थाना प्रभारी रूबी तोमर ने बुरी तरह से पीटा।

Image

एमपी पुलिस।

Photo : BCCL

MP Police : प्राय: शासन-प्रशासन द्वारा ऐसा कहा जाता है कि, पुलिस जनता की मदद के लिए होती है। लेकिन क्‍या हो अगर वही पुलिस जनता की सहायता करने के बजाय उन्‍हें ही जूतों से पीटने लगे। जी हां, ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है मध्‍य प्रदेश से जहां पर चंबल पुलिस की शिकायत CM हेल्पलाइन पर करना युवक को महंगा पड़ गया। जैसे ही इस बात की भनक पुलिस को लगी तो थाने की महिला प्रभारी ने युवक को लॉकअप में बंद कर उसकी मां के सामने जूतियों बर्बरतापूर्वक पीटा। पिटाई के कारण उसके शरीर पर निशान बन गए। अब उस युवक की हालत ऐसी है कि उसे चलने के लिए लाठी का इस्‍तेमाल करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अपने बचाव के लिए पुलिस ने जबरन युवक से कबूल कराया कि, उसने झूठी शिकायत दर्ज कराई है।

ये है पूरा मामला

मुरैना से करीब 22 किलोमीटर दूर सिहौनियां थाना क्षेत्र के ग्राम मातापुरा का ये मामला है। जहां पर धर्मेंद्र तोमर नामक युवक के साथ पूरी घटना घटित हुई। धर्मेंद्र ने बताया कि उनका पड़ोसी प्रमोद तोमर पुलिस का खबरी है। विगत 22 मई को उनके (धर्मेंद्र तोमर) घर के पीछे बने हिस्से में प्रमोद पत्‍थर गाढ़ रहा था, तभी 10 वर्षीय बेटे ने प्रमोद के बेटे से कहा कि, हमारी जगह पत्‍थर क्‍यों गाढ़ रहे हो, अपनी जगह लगाओ। इसी बात पर दोनों बच्‍चों के बीच बहस हो गई। अगली सुबह पुलिस वाले घर आ गए जिनमें आरक्षक राहुल सिकरवार, शैलेंद्र सिकरवार अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। जबरन थाने ले गए और आरक्षक राहुल सिकरवार ने जेब में रखे पांच हजार रुपये भी लूट लिए।

लूट बात भी शिकायत में लिखी

धर्मेंद्र ने बताया कि, थाने जाने के बाद उसने कई बार पुलिस वालों बताया कि पूरा विवाद बच्‍चों के बीच हुआ, लेकिन उन्‍होंने उसकी एक न सुनी। काफी अभद्रता करने के बाद पुलिस वालों ने घर भेजा। जहां वापस आकर मैंने CM हेल्पलाइन में सिहौनियां थाना पुलिस के खिलाफ अपने शिकायत दर्ज कर दी। उसमें मैंने लिखा कि, 'कोई FIR न होने के बावजूद पुलिस मुझे घर से उठा ले गई और आरक्षक ने पांच हजार रुपए लूट लिए।' वहीं इसकी जानकारी जैसे ही प्रमोद को लगी तो उसने शिकायत वापस लेने की धमकी दी जिस पर मैंने मना कर दिया।

महिला थाना प्रभारी की दबंगई

बकौल पीडि़‍त, 24 मई को राहुल सिकरवार और शैलेंद्र सिकरवार समेत 5 आरक्षक धर्मेंद्र के घर आए। उन्‍होंने शिकायत वापस लेने की बात कही जिस पर उसने इंकार दिया। तब पुलिसकर्मियों ने उसे जीप में बैठाया और थाने ले आए उस वक्‍त उसकी मां सरोज तोमर भी साथ थीं। इस दौरान उन्‍होंने बीच रास्‍ते में धर्मेंद्र को उसके पड़ोसी प्रमोद से पिटवाया। जैसे ही सभी थाने पहुंचे तो महिला थाना प्रभारी रूबी तोमर आईं और जूतियों से पीटने लगीं। उन्‍होंने धर्मेंद्र को इतना पीटा कि उसके कान में गंभीर चोटें आ गईं और पैर फ्रैक्‍चर की स्थिति में पहुंच गया। काफी मिन्‍नतों के बाद भी थाना प्रभारी नहीं रुकीं और धर्मेंद्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगीं। इस दौरान महिला थाना प्रभारी ने उसका वीडियो बनवाया और कहा कि- 'बोल सीएम हेल्‍पलाइन में की गई शिकायत झूठी है और पुलिस वालों ने पैसे नहीं निकाले हैं।'

एसपी के सामने बयां किया दर्द

पीडि़त धर्मेंद्र ने बताया है कि, कागज पर साइन कराने के बाद महिला थाना प्रभारी रूबी तोमर ने शिकायत वापस लेने की शर्त पर उसे छोड़ा। 26 मई जब वह जिला अस्‍पताल इलाज कराने के बाद वह एसपी ऑफिस गया और एसपी शैलेंद्र सिंह के सामने पूरा दर्द बयां किया। उन्‍हें चोटें दिखाईं और न्‍याय दिलाने की बात कही। इस पर उन्‍होंने जांच का आश्‍वासन दिया है।

खेती कर आजीविका चलाता है धर्मेंद्र

धर्मेंद्र तोमर ने बताया है कि वह किसान है। उसके पास 10 बीघा जमीन है जिस पर खेती कर पर वह अपने परिवार की आजीविका चलाता है। घर में वह पिता रघुवीर, मां सरोज, पत्नी रचना, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहता है। उसने बताया कि, उसका बड़ा भाई महेंद्र भी है जो ग्‍वालियर में उसकी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ रहता है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article