मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) एक कार्यक्रम के दौरान अपने ही कार्यकर्ता पर भड़के दिखे। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने राजा साहब जिंदाबाद का नारा लगाया, दिग्विजय सिंह भड़क उठे। अपने ही कार्यकर्ता को वहां से भगा दिया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थे। एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। जहां पर भिंड जिले के उपाध्यक्ष कल्लू राजावत पर भड़क उठे। राजावत ने इस कार्यक्रम के दौरान राजा साहब जिंदाबाद… का नारा लगा दिया। फिर किया था दिग्विजय सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा-"चलो बाहर निकलो, कांग्रेसी हो या राजा साहब, चल बाहर। मेरा नारा क्यों लगाते हो, मुझे ये बिल्कुल पसंद नही है। कांग्रेस के लिए किया करो।"
'गद्दारों के लिए जगह नहीं'
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में सिंधिया पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गद्दारों के लिए कोई जगह नहीं है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक स्थिर, बहुमत वाली सरकार बनाएगी। सीधी में हुई हालिया घटना के बारे में उन्होंने कहा- "यह बेहद शर्मनाक कृत्य था और इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान भी शामिल हो।"
प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर जारी है तैयारी
इस दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर जारी तैयारियों पर भी बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रियंका गांधी का दौरा सफल होना चाहिए। कोई कमी न हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को लगता है कि जिन्होंने कांग्रेस का जनादेश बेचा और करोड़ों रुपये कमाए, उन्हें सबक सिखाया जाएगा।
