देश

Monsoon Update:मानसून से जुड़ी टेंशन वाली खबर, देश के इस हिस्से में होगी सबसे कम बारिश, जानें पूरा पूर्वानुमान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 21, 2023, 08:57 PM IST

Weather Forecast: मॉनसून को लेकर तमाम दावे सामने आ रहे हैं, स्काईमेट वेदर ने कहा था कि इस साल सामान्य से कम बारिश होगी और सूखा पड़ने की आशंका है,वहीं भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून सामान्य रहेगा।

Image

मॉनसून को लेकर तमाम दावे सामने आ रहे हैं,

Rain in India: भारत के मौसम को लेकर तमाम अनुमान लगाए जाते हैं और कई भविष्यवाणियां की जाती हैं, कई दफा ये सही भी साबित होती हैं तो कई बार गलत भी, इस साल भी मौसम को लेकर पूर्वानुमान सामने आ रहे हैं और देश में बारिश को लेकर संभावनाएं जताई जा रही हैं, स्काईमेट वेदर (Skymate Weather) की मानें तो इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उसके मुताबिक मॉनसून इस साल सामान्य रहेगा वैसे मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार केरल में मॉनसून देर से दस्तक देगा।

'साउथ एशियन सीजनल क्लाइमेट आउटलुक फोरम' (SASCOAF) के अनुसार मानसून के दौरान भारत की लगभग 18.6 प्रतिशत आबादी को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। एसएएससीओएफ ने यह भी कहा है कि भारत में कुल 12.7 प्रतिशत लोगों को सामान्य से अधिक बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

यहां सामान्य से कम बारिश होने की संभावना

'साउथ एशियन सीजनल क्लाइमेट आउटलुक फोरम' ने अपने विश्लेषण के आधार पर संभावना जताई है कि उत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश होने की 52 प्रतिशत संभावना है, वहीं, देश के मध्य भागों में सामान्य से कम वर्षा की 40 प्रतिशत संभावना है। बीते सालों के डेटा का विश्लेषण करके और वर्तमान जलवायु स्थितियों की निगरानी के बाद एसएएससीओएफ ने यह संभावना जताई है।

दक्षिणी और पूर्वी भागों में मानसून के दौरान की वर्षा को लेकर संभावना

वहीं भारत के दक्षिणी और पूर्वी भागों में मानसून के दौरान की वर्षा को लेकर भी संभावना जताई है, एसएएससीओएफ ने कहा है कि देश के इन भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने का 50 प्रतिशत अनुमान है गौर हो कि साल 2022 में उत्तर-मध्य भारत के किसानों को सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ा था और उत्तर प्रदेश के तकरीबन 62 जिलों में सूखे की स्थिति देखी गई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article