देश

Odisha New CM: हो गया फैसला, मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भी, 12 जून को शपथग्रहण

Mohan Majhi Odisha New CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी होंगे सीएम पद की रेस में करीब 6 विधायक थे पर बाजी हाथ लगी मोहन के हाथ, बता दें कि वो क्योंझर से विधायक हैं वहीं राज्य में दो डिप्टी सीएम भी होंगे।

Image

मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री

Mohan Majhi Odisha New CM: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री (Odisha New CM) का फैसला हो गया है और साफ हो गया कि ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी (Mohan Majhi) होंगे वहीं राज्य में दो डिप्टी सीएम भी होंगे ये हैं- के.वी. सिंह देव और पार्वती परिदा। मुख्यमंत्री मोहन मांझी क्योंझर से विधायक हैं। मोहन मांझी को बुधवार यानी 12 जून को ओडिशा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

भाजपा को 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत मिला है, पहले धर्मेंद्र प्रधान का नाम प्रमुखता से चल रहा था लेकिन वो केंद्र में कैबिनेट मिनिस्टर बन गए इससे पहले ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के एक हफ्ते बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी का विधायक दल मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए मंगलवार को पहली बैठक हुई।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे और बैठक में मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगी बता दें कि मोहन माझी को भाजपा उन दिग्गज नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने राज्य में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में खासा रोल निभाया है।

भाजपा ने 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया था

चार जून को हुई मतगणना में भाजपा ने 147 विधानसभा सीट में से 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया था, मुख्यमंत्री पद के लिए इससे पहले ध्यान ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से निर्वाचित सुरेश पुजारी और भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था।

मोहन माझीओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बने

मोहन चरण माझी को भारतीय जनता पार्टी के उन दिग्गज नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने ओडिशा में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वो पहली बार वर्ष 2000 में ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। मोहन पेशे से एक किसान रहे हैं और ओडिशा के क्योंझर विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बने हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article