देश

कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष के चलते हिंदू मंदिर को हुआ नुकसान तो विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कही यह अहम बात

Cambodia-Thailand Conflict: विदेश मंत्रालय ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच जारी सीमा संघर्ष की वजह से हिंदू मंदिर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रेह विहार को हुए नुकसान पर चिंता जाहिर की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि संरक्षण सुविधाओं को कोई भी नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंता का विषय है।

Image

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल फोटो)

Cambodia-Thailand Conflict: विदेश मंत्रालय ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच जारी सीमा संघर्ष की वजह से हिंदू मंदिर और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रेह विहार को हुए नुकसान पर चिंता जाहिर की। साथ ही विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से संयम बरतने और संघर्ष रोकने की अपील की।

प्रेह विहार में संरक्षण सुविधाओं को हुए नुकसान से जुड़े सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''हमने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर चल रही झड़पों के दौरान प्रेह विहार में संरक्षण सुविधाओं को हुए नुकसान की रिपोर्ट देखी हैं। संरक्षण सुविधाओं को कोई भी नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है और चिंता का विषय है।"

MEA ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेह विहार मंदिर , जो UNESCO विश्व धरोहर स्थल है, को मानवता की साझा सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लंबे समय से इसके संरक्षण में शामिल रहा है और उम्मीद करता है कि मंदिर और इससे जुड़ी सभी संरक्षण सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विदेश मंत्रालय का यह बयान थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव की रिपोर्टों के बीच आया, जो 10 दिसंबर को नागरिकों पर तोप और रॉकेट हमलों के साथ शुरू हुआ था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने हमलों के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है।

MEA ने दोनों देशों से की खास अपील

रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम एक बार फिर दोनों पक्षों से संयम बरतने और शत्रुता को समाप्त करने और आगे तनाव बढ़ने से रोकने के लिए उपाय करने की अपील करते हैं। हम उनसे बातचीत और शांति के रास्ते पर लौटने का आग्रह करते हैं।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article