देश

थाईलैंड जाने से पहले चेक करें ट्रैवल एडवाइजरी; तनाव के बीच दूतावास ने भारतीयों को दी यह सलाह

Thailand Cambodia Border Tensions: थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास के इलाकों में जाने से पहले आधिकारिक अपडेट की जांच करने की सलाह दी गई है। बता दें कि बैंकॉक, चियांग माई, फुकेत, समुई, क्राबी, पटाया और अयुतथाया सहित प्रमुख पर्यटन स्थल खुले हैं और वहां पर सामान्यत: पर्यटनों की आवाजाही जारी है।

Image

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Thailand Cambodia Border Tensions: थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास के इलाकों में जाने से पहले आधिकारिक अपडेट की जांच करने की सलाह दी गई है। दूतावास ने कहा, ''थाईलैंड-कंबोडिया सीमा के पास की स्थिति को देखते हुए भारतीय यात्रियों को, जो इन इलाकों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं, थाई आधिकारिक स्रोतों से अपडेट की जांच करने की सलाह दी जाती है।''

थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के मुताबिक, देशभर में यात्रा सामान्य रूप से जारी है और प्रतिबंध महज चयनित सीमा क्षेत्रों तक सीमित है। एजेंसी ने बताया, "थाईलैंड में यात्रा सामान्य है। सुरक्षा उपाय केवल कंबोडिया के पास के चयनित सीमा क्षेत्रों में लागू हैं।"

ट्रेनें रद्द और बसों के रूट बदले

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बान खलोंग ल्यूक के लिए रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जबकि कंठारलक जाने वाली बसों को कर्णचांग चौराहे से मोड़ा जा रहा है। यात्रियों को बुरी राम में रूट 348 से बचने की भी सलाह दी गई है। बैंकॉक, चियांग माई, फुकेत, समुई, क्राबी, पटाया और अयुतथाया सहित प्रमुख पर्यटन स्थल खुले हैं और वहां पर सामान्यत: पर्यटनों की आवाजाही जारी है।

यूनेस्को ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच बढ़े हुए तनाव पर कड़ी चिंता जताई है, जिसमें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, प्रीह विहार मंदिर के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है। एक बयान में, यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत की तत्काल सुरक्षा का आह्वान किया और दोनों देशों को 1954 के हेग कन्वेंशन और 1972 के विश्व धरोहर कन्वेंशन के तहत उनकी बाध्यताओं की याद दिलाई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article