देश

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर; रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के साथ जारी एनकाउंटर में अब तक चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर अभी जारी है और अब तक चार नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही गोलीबारी (फाइल फोटो)

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के साथ जारी एनकाउंटर में अब तक चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर अभी जारी है और अब तक चार नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। एनकाउंटर साइट से इंसास और एसएलआर राइफल सहित कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान शाम (शनिवार) से ही सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक मुठभेड़ स्थल से चार माओवादियों के शव और इंसास, एसएलआर राइफलों सहित कई अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, अभियान में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती। अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सुकमा में ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने पांच लाख रूपए की ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोंडामरका गांव के करीब सुरक्षाबलों ने पांच लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली कमांडर माड़वी सुक्की (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article