देश

मिड डे मील या बीमारी का घर? कर्नाटक में 20 बच्चों की बिगड़ी तबियत; अस्पताल में भर्ती

Midday Meals: कर्नाटक के बीदर जिले के एक सरकारी स्कूल के लगभग 20 बच्चों को मिड डे मील के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बच्चों ने मिड डे खाने के बाद पेट दर्द और दस्त जैसी शिकायतें कीं।

Image

मिड डे मील के बाद बच्चों की बिगड़ी तबियत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Midday Meals: कर्नाटक के बीदर जिले के एक सरकारी स्कूल के लगभग 20 बच्चों को मिड डे मील के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भोजन के विषाक्त होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को जिले के औराद तालुक के जमालपुरा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई।

मिड डे मील में बच्चों को क्या-क्या मिला

अधिकारियों के अनुसार, मिड डे मील में सांभर, चावल और अन्य व्यंजन दिए गए थे जिसे खाने के बाद कुछ छात्रों ने पेट दर्द, मतली और दस्त की शिकायत की और कुछ छात्रों को उल्टी भी हुई। इससे चिंतित शिक्षकों ने एहतियात के तौर पर स्कूल के सभी 58 छात्रों को औराद तालुक अस्पताल पहुंचाया। उन्हें आवश्यक दवा दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनमें से केवल 20 में बीमारी के लक्षण दिखे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसी है बच्चों की तबियत

उन्होंने कहा, ''20 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मध्याह्न भोजन के बाद उन्हें भोजन विषाक्तता होने का संदेह है। इनमें से पांच से छह छात्र अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।''

बीदर की उपायुक्त शिल्पा शर्मा ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उन्हें परोसे गए भोजन के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ''रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।''

उल्टी-दस्त की समस्या

इससे पहले, तेलंगाना के खम्मम जिले से बच्चों के बीमार होने की जानकारी सामने आई थी। जनवरी के आखिरी सप्ताह में खम्मम के प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद 14 बच्चे बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोनिजेरला मंडल के बोड्या थंडा प्राइमरी स्कूल में दाल-चावल खाने के बाद छात्र बीमार पड़ गए। उन्हें फूड पॉइज़निंग के इलाज के लिए खम्मम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें