देश

मणिपुर के जिरीबाम में 3 शव बरामद, इंफाल में फिर बढ़ा तनाव

Manipur Violence: जिरोबाम के बोरोबकरा इलाके में हिंसा के बाद 6 लोग लापाता हो गए थे। अब जिरी नदी और बराक नदी के पास 3 शव मिले हैं। पुलिस को संदेह है बरामद हुए ये तीन शव जिरीबाम जिले से लापता छह लोगों में से ही किसी के हैं।

Image

जिरीबाम में 3 शव बरामद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Manipur Violence: मणिपुर-असम सीमा पर जिरी नदी एवं बराक नदी के संगम के पास तीन शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है बरामद हुए ये तीन शव जिरीबाम जिले से लापता छह लोगों में से ही हैं। जिरीबाम जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिरीबाम जिले के बोरोबेक्रा से करीब 16 किलोमीटर दूर एक महिला और दो बच्चों के शव शुक्रवार रात बरामद किए गए। जिरीबाम से सोमवार को छह लोग लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि अभी शवों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन संदेह है कि ये तीन शव उन छह लोगों में से ही हैं जो लापता हो गए थे।

इंफाल घाटी में फिर बढ़ा तनाव

असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएमसीएच) में शुक्रवार रात को इन अज्ञात शवों को लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये शव लापता लोगों के ही हैं। उन्होंने बताया कि वे पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं और पहचान के लिए तस्वीरें भी एकत्र कर ली गई हैं। इंफाल के जिरीबाम में पाए गए शवों का पोस्टमार्टम बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि शवों के बरामद होने की खबर मिलने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार रात वरिष्ठ मंत्रियों के साथ स्थिति पर चर्चा की। इस बीच, तीन शव बरामद होने की खबर इंफाल घाटी में फैलने पर सभी पांच जिलों में तनाव बढ़ गया और राज्य प्राधिकारियों ने शनिवार को विद्यालयों तथा कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित कर दिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article