देश

Manish Sisodia Arrest: अबतक AAP के कितने मंत्री जा चुके हैं जेल, सोमवार को कोर्ट में सिसोदिया को पेश करेगी CBI

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 26, 2023, 11:52 PM IST

Manish Sisodia Arrest: आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आप के ये पहले मंत्री नहीं हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया। इनसे पहले दो मंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं।

Image

दिल्ली के डिप्टी सीएम शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार

Photo : ANI

Manish Sisodia Arrest: दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले मामले मे सीबीआई ने रविवार 26 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें शाम 7 बजकर 15 मिनट पर अरेस्ट किया। इसके बाद उनके परिवार को इसके बारे में जानकारी दी गई। सीबीआई सोमवार को कोर्ट में उन्हें पेश करेगी।

इन धाराओं के तहत मनीष सिसोदिया की हुई गिरफ्तारी

सिसोदिया को आईपीसी की धारा 120 बी आपराधिक साजिश, 477ए धोखाधड़ी करने का इरादा और भ्रष्टचार अधिनियम की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सिसोदिया समेत आप के 3 मंत्री हो चुके हैं गिरफ्तार

खास बात यह है कि सिसोदिया गिरफ्तार होने वाले पहले मंत्री नहीं हैं। इनसे पहले आम आदमी पार्टी के दो मंत्री जेल की हवा खा चुके हैं। उनमें से एक तो अब भी जेल में ही हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 20 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। वो फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

हवाला मामले में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हुए गिरफ्तार

कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए के हवाला लेनदेन से जुड़े एक मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार किया गया था। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि जैन 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 के बीच दिल्ली सरकार में मंत्री पद पर रहते हुए। अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अर्जित कर ली थी। हालांकि इन आरोपों को सत्येंद्र जैन और सीएम अरविंद केजरीवाल ने गलत बताया था। जेल में रहने के बावजूद सत्येंद्र जैन मंत्री पद पर बने हुए हैं।

घरेलू हिंसा मामले में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती हुए थे गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को अपनी पत्नी की हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा के मामले में साल 2015 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद पार्टी ने खुद उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके अलावा एक और मामले एम्स की चारदीवारी तोड़ने की कोशिश करने वाली भीड़ का नेतृत्व करने और अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर पथराव करने के आरोप में कोर्ट ने मार्च 2021 में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने इस सजा को रद्द कर दिया था।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़