देश

ममता बनर्जी की Muslim Politics! 'पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण में 178 में से 118 जातियां मुस्लिम'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2023, 08:08 PM IST

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग​ (NCBC) के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर बांग्लादेशियों और रोहिंग्या सहित कुछ अपात्र मुस्लिम समुदायों को ओबीसी आरक्षण देने का आरोप लगाया।

Image

पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम जातियों की संख्या ज्यादा

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर भाजपा काफी पहले से मुस्लिम पॉलिटिक्स का आरोप लगाती रही है। अब इन आरोपों पर मुहर भी लगती दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण में बड़ा खेल सामने आया है। आज की तारीख में आबीसी आरक्षण में मुस्लिम जातियों की संख्या काफी हिंदू जातियों से काफी ज्यादा है।

कहां से हुए खुलासा

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर बांग्लादेशियों और रोहिंग्या सहित कुछ अपात्र मुस्लिम समुदायों को ओबीसी आरक्षण देने का आरोप लगाया। आयोग अध्यक्ष ने इसे पात्र हितग्राहियों के साथ अन्याय बताया है। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

118 मुस्लिम जातियां

हंसराज ने दावा किया कि राज्य में ओबीसी सूची में 178 समुदाय हैं। इसमें से 118 मुस्लिम हैं। हंसराज ने कहा कि जब हिंदुओं की आबादी अधिक है तो सूची में अधिक मुस्लिम समुदाय कैसे हो सकते हैं। मैं मुसलमानों के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन केवल योग्य समुदायों को ही आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग ने टीएमसी सरकार से दस्तावेज पेश करने को कहा था जिसके आधार पर इन समुदायों को ओबीसी आरक्षण दिया गया था लेकिन राज्य सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कहा- "हमें कई शिकायतें मिलीं, जिन्होंने हमें इस मुद्दे पर गौर करने के लिए मजबूर किया।"

कई गंभीर सवाल

हंसराज के दावों से कई गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। 2011 में 108 जातियां में से 58 मुस्लिम थी, बाकी हिन्दू जातियां थीं। राज्य में हिन्दू 70.5 फीसदी हैं और 27 फीसदी मुस्लिम हैं। अति पिछड़ा में 81 जातियों में से 73 जातियां मुस्लिम है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!