देश

ममता बनर्जी ने बंगाल को इस्लामिक स्टेट बना दिया- Bengal Violence पर TMC पर भड़के गिरिराज सिंह

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 31, 2023, 11:25 PM IST

Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे को घेर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने दंगों के लिए राज्य के बाहर से गुंडों को बुलाया है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी उनके जुलूसों को नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवार और बुलडोजर के साथ मार्च करने का अधिकार नहीं है।

Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल को इस्लामिक स्टेट बना दिया है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- "ममता ने बंगाल को इस्लामिक स्टेट बना दिया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश के कट्टरपंथी भी शर्मसार हैं।"

क्या है हाल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर के काजीपाडा इलाके में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हुई हिंसा के बाद पथराव की नई घटनाएं सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने स्थिति की समीक्षा की। साथ ही इलाके में दंगारोधी पुलिस की तैनाती बढ़ाने के अलावा निषेधाज्ञा लागू की।

ममता का आरोप

इससे पूर्व दिन में मुख्यमंत्री बनर्जी ने आरोप लगाया कि हावड़ा में हुई हिंसा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बजरंग दल जैसे अन्य दक्षिणपंथी संगठन हथियारों के साथ शामिल थे। इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article