देश

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में प्रकाश पर्व पर अवकाश घोषित, ममता बनर्जी ने किया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 09:40 PM IST

West Bengal: ममता बनर्जी ने सिख समुदाय के कर्मचारियों के लिए अनुभागीय अवकाश की घोषणा करते हुए कहा कि यह हमारी तरफ से गुरु गोबिंद सिंह जी को श्रद्धांजलि है, जिनका जीवन हमें प्रेरणा देता है।

Image

ममता बनर्जी

Photo : Twitter

West Bengal: पश्चिम बंगाल में गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर अवकाश घोषित किया गया है। बुधवार को यह घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, मेरी तरफ से यह गुरू गोबिंद सिंह जी को हमारी श्रद्धांजलि है।

ममता बनर्जी ने एक्स पर कहा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पश्चिम बंगाल के सभी सिख समुदाय के कर्मचारियों, शिक्षकों, पंचायत और नगरपालिका कर्मचारियों, राज्य बोर्डों, निगमों और उपक्रमों के कर्मचारियों आदि के लिए अनुभागीय अवकाश होगा। यह उन बहादुर गुरु जी को हमारी श्रद्धांजलि है, जो हमें प्रेरणा देते रहते हैं।

22 जनवरी को निकालेंगे सद्भाव रैली

इससे पहले ममता बनर्जी ने आयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर कोलकाता में सद्भाव रैली निकालने की घोषणा की। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख बनर्जी ने कहा कि वह कालीघाट मंदिर में देवी काली की पूजा करने के बाद दक्षिण कोलकाता के हाजरा चौराहे से जुलूस की शुरुआत करेंगी। उन्होंने राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 22 जनवरी को मैं कालीघाट मंदिर जाऊंगी और पूजा करूंगी। फिर मैं सभी धर्मों के लोगों के साथ एक सद्भावना रैली में हिस्सा लूंगी। इसका किसी अन्य कार्यक्रम से कोई लेना-देना नहीं है।

प्राण प्रतिष्ठा नेताओं का काम नहीं

उन्होंने कहा कि टीएमसी द्वारा आयोजित किया जाने वाला मार्च पार्क सर्कस मैदान में समाप्त होगा और इससे पहले यह मस्जिदों, चर्चों और गुरुद्वारों सहित विभिन्न धर्मों के उपासना स्थल से होकर गुजरेगा। बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य के सभी जिलों में इसी तरह की रैलियां आयोजित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा नेताओं का नहीं बल्कि धर्माचार्यों का काम है। हमारा काम बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article