देश

महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को मिली Z+ सेक्युरिटी, अजित पवार का कक्ष भी हुआ आवंटित

अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस कर दी गई है। पहले सुनेत्रा पवार के पास ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। Z+ सुरक्षा के तहत 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं।

Image

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार (फोटो- sunetrapawar)

महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की सुरक्षा सरकार ने बढ़ाने का निर्णय लिया है। सुनेत्रा पवार को अब Z+ की सुरक्षा प्रदान की गई है। Z+ सुरक्षा के तहत 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं। इसमें एक बुलेटप्रूफ वाहन, दो एस्कॉर्ट गाड़ियां, प्रशिक्षित अधिकारी और आठ सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इसके अलावा मंत्रालय में जो कक्ष पहले अजित पवार का आवंटित था, वही कक्ष सुनेत्रा पवार को भी कार्यालय के लिए आवंटित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है, जिसके तहत यह अहम कदम उठाया गया है। इससे पहले, जब सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद थीं, तब उन्हें ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। लेकिन अब उनके कद और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी को देखते हुए सुरक्षा स्तर को बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने साफ किया है कि उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके दायित्वों और संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए Z+ सुरक्षा आवश्यक मानी गई है। इस संबंध में गृह विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सुनेत्रा पवार के पास कितने मंत्रालय?

शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सुनेत्रा पवार को सरकार में तीन अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा पहले उपयोग किए जा रहे कक्ष को भी उनके कार्यालय के रूप में आवंटित किया गया है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार उन्हें प्रशासनिक रूप से भी एक मजबूत और सक्रिय भूमिका में आगे बढ़ा रही है।

बढ़ रहा है सुनेत्रा का कद

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुनेत्रा पवार को Z+ सुरक्षा दिया जाना न सिर्फ उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी से जुड़ा है, बल्कि यह महायुति सरकार में उनकी बढ़ती राजनीतिक भूमिका को भी दर्शाता है। अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनी हैं, अजित पवार भी डिप्टी सीएम ही थे।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article